न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं, जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं : शिवराज सिंह

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद शुक्रवार को कई टीवी चैनलों ने अपने अपने एग्जिट पोल दिखाए, जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिख रही है जबकि बीजेपी को झटका लगता हुआ दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 2:03:49

मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं, जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं : शिवराज सिंह

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद शुक्रवार को कई टीवी चैनलों ने अपने अपने एग्जिट पोल दिखाए, जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिख रही है जबकि बीजेपी को झटका लगता हुआ दिख रहा है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले आए एक्जिट पोल में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता पर काबिज बीजेपी की विदाई होती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है। आपको बता दें कि एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त लेते दिखाया गया है। एक्जिट पोल में कांग्रेस को 104 से 122 सीटों पर जीतते हुए दिखाया है, जबकि BJP को 102 से 120 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में मुकाबला दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच दिख रहा है और अन्य दलों को महज 4 से 11 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं

हालाकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में हार दिखाए जाने के बावजूद सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जीत का दम भरा है। उन्होंने खुद को सबसे बड़ा सर्वेयर बताते हुए एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। एग्जिट पोल में बीजेपी की हार दिखाए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा, 'मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी।'

राजस्थान में भी बीजेपी को लगेगा झटका

राजस्थान में कल सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 55-72 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस+ 119-141 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बसपा 1-3 सीटें जीत सकती है और अन्‍य के खाते में 3-8 सीटें जा सकती हैं।

एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने से बचते दिखे बीजेपी नेता

इससे पहले एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर कुछ बोलने से बचते नजर आए, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा और बीजेपी का घटा है। कांग्रेस जीतेगी और बीजेपी हारेगी। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को जब नतीजे आएंगे, वो चौंकाने वाले होंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा, 'मैं अभी प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, क्योंकि एक्जैक्ट नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। उसी दौरान चर्चा करना ठीक रहेगा। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है जब एग्जिट पोल के नतीजे पलट गए हैं, इसलिए हमें 11 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत