न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंघु, औचंडी, टिकरी समेत कई बॉर्डर बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके बताया कि किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंडी, पियाऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 12:02:37

सिंघु, औचंडी, टिकरी समेत कई बॉर्डर बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कृषि कानून पर किसानों का घमासान जारी है। आज किसान आंदोलन का 26वां दिन हैं। आज एक बार फिर किसान अनशन पर हैं। किसानों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर जहां-जहां प्रदर्शन चल रहा है, वहां 11-11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 24 घंटे बाद 11 दूसरे किसान इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। वहीं किसानों ने 25 से 27 दिसंबर तक एक बार फिर टोल फ्री करने का ऐलान किया है। 23 दिसंबर को किसान दिवस के दिन राकेश टिकैत ने किसानों से लंच ना करने की अपील की है।

किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली के कई बॉर्डर आज भी बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके बताया कि किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंडी, पियाऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद है। लोगों से लामपुर, सफियाबाद साबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर से यात्रा करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा टिकरी, धनसा बॉर्डर भी किसी भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद है। झटीकरा बॉर्डर को पैदल यात्रियों और टू-व्हीलर के लिए खोला गया है। झरोदा बॉर्डर का एक कैरिजवे खुला है। इसके अलावा दौराला, कापसहेड़ा, बदुसराय, राजोकरी NH-8, बिजवासन, पालम विहार और दुंनदाहेड़ा बॉर्डर खुला हुआ है।

दिल्ली-नोएडा रूट पर स्थित चिल्ला बॉर्डर का एक कैरिजवे बंद है। यानी दिल्ली से नोएडा का रूट खुला है, लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने वाले रूट पर किसान जमे हुए हैं।

गाजीपुर बॉर्डर पर भी यही हाल है, जहां एक गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रूट पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस वजह से एक रूट बंद है।

सरकार में किसान आंदोलन को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कल कानून का समर्थन कर रहे दल के साथ मीटिंग की। पश्चिमी यूपी के किसानों ने कृषि भवन में कृषि मंत्री से मुलाकात की और नए कानूनों का समर्थन करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने नाराज किसानों के साथ जल्द बातचीत के संकेत दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बंगाल में कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किसानों के बीच एक-दो दिन में बैठक हो सकती है। दूसरी ओर किसान नेताओं ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर बैठक के बाद ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को जितनी देर मन की बात करेंगे, किसान ताली-थाली बजाएंगे।

उधर, किसान संगठनों ने अपील की है कि 23 दिसंबर को किसान दिवस पर देशभर के लोग एक दिन का उपवास रखें। 26 और 27 दिसंबर को किसान NDA में शामिल दलों के नेताओं से मिलकर उनसे अपील करेंगे कि वो सरकार पर दबाव डालें और तीनों कानून वापस करवाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर