न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार नहीं मानी तो 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ निकालेंगे रैली : राकेश टिकैत

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 9:18:18

सरकार नहीं मानी तो 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ निकालेंगे रैली : राकेश टिकैत

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 70वां दिन है। आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसान लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच दूरियां और बढ़ती ही जा रही हैं। दिल्ली में सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए किए गए भारी-भरकम सुरक्षा इंतजामों की खबरों के बीच किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को अक्टूबर तक का समय देने के लिए किसान तैयार हैं। अगर सरकार ने तब भी बात नहीं मानी तो देशव्यापी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालेंगे। भाकियू नेता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच दूरियां और बढ़ती ही जा रही हैं। किसान संगठनों ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वे 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवेज को जाम करेंगे। भारतीय किसान मोर्चा (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। दिल्ली में सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए किए गए भारी-भरकम सुरक्षा इंतजामों की खबरों के बीच किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है। गाजीपुर बॉर्डर पर लाखों किसानों के साथ आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार से मांग की है कि वह किसानों की बात मान ले।

विपक्षी दलों के बड़े नेता मिले किसानों से

इससे पहले मंगलवार को किसानों से मुलाकात करने देश के अलग-अलग राज्यों के विपक्षी दलों के बड़े नेता पहुंचे। दिन में जहां शिवसेना के संजय राउत गाजीपुर बॉर्डर पर आकर किसानों से मिले, वहीं देर शाम झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस मौके पर पत्रलेख ने कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्थन देने वह गाजीपुर बॉर्डर पर आए हैं।

उधर, हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आज किसान महापंचायत बुलाई गई है। इसमें 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। किसान नेता राकेश टिकैत भी जींद की महापंचायत में शामिल होंगे।

आंदोलन स्थल पर इंटरनेट पर लगी है रोक

इंटरनेट पर रोक से किसानों की परेशानी में और इजाफा हुआ है। वे बाहरी दुनिया से कटा हुआ महसूस कर रहे हैं। पंजाब के अमृतसर के पलविंदर सिंह ने कहा, ' सरकार ने इंटनेट प्रतिबंधित कर दिया और कंक्रीट के डिवाइडर से सडक़ों को बंद कर दिया ताकि लोगों को प्रदर्शन के बारे में जानकारी न मिले और वे यहां न आएं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर