न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से लिया संन्यास, भारी मन से कही यह बात...

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 10:47:27

गौतम गंभीर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से लिया संन्यास, भारी मन से कही यह बात...

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। गौतम गंभीर ने ट्वीट में लिखा, 'सबसे मुश्किल फैसले भारी दिल से लिए जाते हैं। आज भारी मन से मैं वह ऐलान कर रहा हूं, जिससे मैं पूरी जिंदगी डरता रहा।' ​

गौतम गंभीर ने फेसबुक पर लगभग 12 मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो का नाम 'अनबीटन' रखा है। उन्होंने यही संदेश और वीडियो का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। गंभीर ने कहा, 'अपने देश के लिए 15 साल से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेलने के बाद मैं इस खूबसूरत खेल से अलविदा कहना चाहता हूं।'

गंभीर ने वीडियो में सभी फैंस, अपने कोच संजय भारद्वाज, पार्थसारथी शर्मा, जस्टिन लैंगर, नॉडी होल्डर, सभी क्यूरेटर्स, ग्राउंड्समैन और नेट गेंदबाजों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने टीम इंडिया, केकेआर, दिल्ली डेयरडेविल्स और दिल्ली की राज्य टीम के उन सभी कोचेस और साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया जिनके साथ काम किया।

उन्होंने परिवार के सदस्यों, माता-पिता, पत्नी, बच्चे, मामा-मामी, नानी, बहन और दोस्तों को भी धन्यवाद कहा।

गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में राजकोट में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नौ से 13 नवंबर तक खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में 29 रन बनाए थे, जबकि दूसरी में शून्य पर आउट हो गए थे। गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल