न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में कोरोना का कहर, एक दिन में गईं 1200 जान, 9,626 पहुंचा मौत का आंकड़ा

अमेरिका में कोरोना वायरस के कहर के कारण सबकुछ ठप पड़ गया है। यहां सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क शहर और स्टेट ही है, जहां पर अमेरिका के कुल केस की आधी संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 9:09:02

अमेरिका में कोरोना का कहर, एक दिन में गईं 1200 जान, 9,626 पहुंचा मौत का आंकड़ा

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का कहर दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमित लोगों की बात करे तो ये आंकड़ा 12,73,990 हो गया है, वहीं, इस वायरस से 69,444 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। इस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा दुनिया के का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका आया है, यहां तीन लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है और 9,626 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस की वजह से यहां 1200 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कहर के कारण सबकुछ ठप पड़ गया है। यहां सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क शहर और स्टेट ही है, जहां पर अमेरिका के कुल केस की आधी संख्या है। न्यूयॉर्क में अबतक कोरोना वायरस के 1 लाख 20 हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जबकि 4 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर ऐंड्रू काओमो ने भी आशंका जताई है कि उनके स्टेट में अभी हालात और बदतर हो सकते हैं।

कहीं फल-सब्जियों से तो घर नहीं आ रहा कोरोना? यहां जानें इसकी सच्चाई
नई स्टडी में हुआ खुलासा, हवा में भी मौजूद हो सकता है कोरोना वायरस!
अच्छी खबर: बन गई कोरोना की वैक्सीन, नाम रखा 'पिटगोवैक'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए 30 दिन के लिए नो वर्क ऑर्डर को बढ़ा दिया है। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक घर में रहने की अपील की गई है, किसी सार्वजनिक जगह या घर से बाहर ना जाने को कहा गया है। हालांकि, अमेरिका में पूर्ण तरह से लॉकडाउन नहीं किया गया है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

कोरोनाकाल में ये 5 आदतें हैं खतरनाक, संक्रमण को बढ़ाने में मददगार
घर बैठकर ही दी जा सकती हैं कोरोना को मात, रखें इन बातों का ध्यान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगले दो हफ्तों देश के लिए बेहद मुश्किल भरे हैं। आने वाले दिनों में सैकड़ों जान जाएंगी। इस मुश्किल घड़ी में वे बड़ी संख्या में सेना और चिकित्साकर्मियों को तैनात कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा- ईस्टर त्योहार को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग में वे थोड़ी ढील देना चाहते हैं। उन्होंने कोरोनो वायरस को लेकर विस्कॉन्सिन और नेब्रास्का के लिए आपदा घोषणाओं को मंजूरी दे दी है। ट्रम्प की यह 40वीं और 41वीं घोषणा है, जो उन्होंने कोरोनो वायरस से निपटने के लिए की है।

कोरोना वायरस की 'मृत्यु दर' का हुआ खुलासा, नई स्टडी में सामने आए आंकड़े
खांसी या छींक से 23 से 27 फुट तक जा सकता है कोरोना वायरस : वैज्ञानिक

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के मसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी, इस दौरान दोनों नेताओं ने इस महामारी से निपटने की रणनीति पर चर्चा की थी। साथ ही ट्रंप ने कुछ दवाईयों को लेकर भारत की मदद भी मांगी थी, जिसपर उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ से मदद का आश्वासन दिया गया।

अमेरिका के अलावा कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर स्पेन और इटली में है। स्पेन में जहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 130,759 इन्फेक्शन के मामले हैं, वहीं अब तक कुल 12,418 मौतें हो चुकी हैं। इटली में 124,632 लोग कोरोना की चपेट में हैं और अब तक सबसे ज्यादा 15,362 लोग मारे जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ