न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गौरी मैम’ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें, आरती ने दिखाई ससुराल की झलक और...

एक्ट्रेस सौम्या टंडन (39) टीवी के पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर हैं' में काम करने के बाद घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। लोग उन्हें सीरियल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 7:11:19

2 News : ‘गौरी मैम’ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें, आरती ने दिखाई ससुराल की झलक और...

एक्ट्रेस सौम्या टंडन (39) टीवी के पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर हैं' में काम करने के बाद घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। लोग उन्हें सीरियल में निभाए गए किरदार ‘अनीता भाभी’ और 'गौरी मेम' के नाम से जानते हैं। हालांकि लंबे समय तक काम करने के बाद सौम्या कुछ साल पहले यह शो छोड़ चुकी हैं। सौम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सौम्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले चिंतित हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सौम्या ने शनिवार (27 अप्रैल) रात हॉस्पिटल से कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटो में केवल उनका हाथ दिखाई दे रहा है। सौम्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट हो जाऊंगी। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” सौम्या ने ये नहीं बताया कि वास्तव में उन्हें क्या हुआ है।

सौम्या की इस पोस्ट पर कोरियोग्राफर गीता कपूर, सिंगर शाहिद माल्या, एक्टर सिंपल कौल और अनिरुद्ध दवे ने जल्दी ठीक होने के लिए विश किया। जब सौम्या से उनकी हेल्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। मेरा एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था और आज मुझे छुट्टी मिल रही है। सब कुछ ठीक हो गया है और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। मुझे पैरों पर वापस खड़ा होने में एक हफ्ता लगेगा। मैं ढेर सारी शुभकामनाओं और फोन कॉल्स के लिए धन्यवाद करती हूं।

हर मैसेज ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी और मुझे इस मुश्किल समय से निकलने में मदद की। मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। सौम्या ने निजी कारणों की वजह से ‘भाबीजी घर पर हैं’ को अलविदा कह दिया था। सौम्या ने मॉडलिंग से अपने करिअर की शुरुआत की थी। सौम्या टीवी के इतर फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह ‘जब वी मेट’ और ‘वेलकम टू पंजाब’ में भी नजर आ चुकी हैं।

आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें और वीडियो

गोविंदा की भांजी व कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने 25 अप्रैल को मुंबई में दीपक चौहान के साथ शादी कर ली। आरती ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर ससुराल से पहली रात की तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। आरती के स्वागत में दीपक ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका घर पीले और सफेद फूलों की लड़ियों से सजा नजर आ रहा है। नाइट सूट में आरती अपने ख्यालों की दुनिया में खोई लग रही हैं।

वीडियो में आरती का ससुराल देखा जा सकता है जो फूलों और चमचमाती लड़ियों से सजा हुआ है। अगली तस्वीर में आरती खुद काले रंग के नाइट सूट में सपनों में खोई नजर आ रही हैं। आरती की मांग में सिंदूर, माथे पर लाल तिलक और हाथों में लाल चूड़ा है। इसी तरह आरती ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ लम्हों से रूबरू कराया। इनमें आरती और दीपक रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। दीपक, आरती को किस कर प्यार लुटा रहे थे।

इनकी फोटो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आरती ने शादी से पहले मेहंदी, हल्दी, संगीत आदी रस्मों की झलक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई थी। आरती टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। आरती ने ‘बिग बॉस 13’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी शादी में बिग बॉस के अधिकतर साथियों ने भी शिरकत की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष