न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनाकाल में ये 5 आदतें हैं खतरनाक, संक्रमण को बढ़ाने में मददगार

ये 5 बूरी आदतें हमें कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 9:44:30

कोरोनाकाल में ये 5 आदतें हैं खतरनाक, संक्रमण को बढ़ाने में मददगार

मौजूदा समय में अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो सफाई का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। ऐसे में अपने हाथों को अच्छी तरह दिन में कई बार साबुन से 20-30 सैकंड तक साफ करे। इसके अलावा आप सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते है ऐसे में ध्यान रहे सैनिटाइजर 70% अल्कोहल वाला होना चाहिए। जैसा की हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है ऐसे में घरों से बाहर निकलना वर्जित है। हालाकि, बेहद ही ज्यादा जरुरी काम में आप घर से बाहर निकल सकते है ऐसे में घर से निकलते वक्त अपने मुंह पर मास्क लगाना न भूलें। इन सब सावधानियों के बीच भी हमारी ये 5 बूरी आदतें हमें कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

coronavirus,coronavirus infection,corona virus,corona virus infection,bad habits,corona virus health,coronavirus health,health coronavirus,health corona virus,corona virus updates,corona virus outbreak,coronavirus outbreak,Health,Health tips

स्मोकिंग

सिगरेट या अन्य तरह का धूम्रपान मोटापे, मादक द्रव्यों के सेवन, संक्रामक रोगों और यातायात दुर्घटनाओं के मुकाबले लोगों को अधिक मारता है। सिगरेट या बीड़ी के धुएं में सबसे हानिकारक रसायनों में से कुछ निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोजन साइनाइड, फॉर्मलाडीहाइड, आर्सेनिक, अमोनिया, सीसा, बेंजीन, ब्यूटेन, कैडमियम, हेक्सामाइन, टोल्यूनि आदि हैं। ये रसायन धूम्रपान करने वालों और उनके आसपास वालों के लिए हानिकारक होते हैं। धूम्रपान करने से फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है। द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडीसिन में प्रकाशित एक पेपर के लिए चीन में 1,099 कोरोना मरीजों का अध्ययन किया गया। स्टडी में सामने आया कि स्मोकर्स की आईसीयू में भर्ती होने, सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने और यहां तक कि मरने की आशंका स्मोकिंग न करने वालों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

पब्लिक हेल्थ चैरिटी एश के चीफ एग्जिक्यूटिव देबोराह आरनॉट सलाह देती हैं कि जो लोग ज़्यादा धूम्रपान करते हैं तो उन्हें ख़तरे को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। वह कहती हैं, ''धूम्रपान करने वालों को श्वसन संबंधी संक्रमण होने की ज़्यादा आशंका होती है। उन्हें धूम्रपान न करने वालों के मुक़ाबले निमोनिया होने का ख़तरा दुगना होता है। धूम्रपान छोड़ना आपको कई तरह से मदद कर सकता है। कोरोना वायरस की इस समस्या से प्रेरणा लेते हुए हालात गंभीर होने से पहले धूम्रपान छोड़ दें।''

मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक तंबाकू एस2 नाम का ऐसा एंजाइम बढ़ाता है, जो कोविड-19 वायरस को फेफड़ों के सेल्स से चिपकने में मदद कर सकता है।

coronavirus,coronavirus infection,corona virus,corona virus infection,bad habits,corona virus health,coronavirus health,health coronavirus,health corona virus,corona virus updates,corona virus outbreak,coronavirus outbreak,Health,Health tips

शराब पीना

शराब का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधी क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। फेफड़ों में सिलिया नाम का एक हिस्सा होता है, जो सांस लेने के लिए हवा का रास्ता साफ रखता है और उसे म्यूकस व धूल से बचाता है। शराब इसे नुकसान पहुंचाती है। हालाकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ ही ऐसे अफवाहें भी फेल रही है कि एल्कोहल पीने से या शरीर पर छिड़कने से कोरोना से बचा जा सकता है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इन सब बातों को गलत बताया है। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) के मुताबिक शराब का ज्यादा सेवन न्यूमोनिया की आशंका बढ़ाता है।

coronavirus,coronavirus infection,corona virus,corona virus infection,bad habits,corona virus health,coronavirus health,health coronavirus,health corona virus,corona virus updates,corona virus outbreak,coronavirus outbreak,Health,Health tips

कम नींद

कम नींद भी आपको कोरोना वायरस से संक्रमित कर सकती है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी का एक अध्ययन में पाया है कि अगर आप पूरी नींद नहीं लेते है तो इसका असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। वहीं यूके के नेशनल हेल्थ सर्विस का एक अध्ययन भी बताता है कि 7 घंटे से ज्यादा सोने वालों की तुलना में 5 घंटे से कम सोने वालों में जुकाम होने की आशंका 4।5 गुना ज्यादा है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान भी अपना बेडटाइम न बदलें। कैफीन (कॉफी), एल्कोहल और सोने से तुरंत पहले खाने से बचें। बिस्तर पर लेटने से पहले टीवी और मोबाइल जैसी स्क्रीन्स से दूरी बना लें।

coronavirus,coronavirus infection,corona virus,corona virus infection,bad habits,corona virus health,coronavirus health,health coronavirus,health corona virus,corona virus updates,corona virus outbreak,coronavirus outbreak,Health,Health tips

नाखून चबाना

नाखून चबाना कई लोगों की आदत में शामिल है। घबराहट में या आमतौर पर भी जब खाली बैठे हो तो कई लोग नाखून चबाने लगते है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाखून भी आपको संक्रमित कर सकता है। वेबएमडी की मेडिकल एडिटर डॉ नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर लंबे नाखून हैं तो आपका 20 सेकंड हाथ धोना भी बेकार जा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दरअसल कोरोना वायरस की साइज लगभग 125 नैनोमीटर है। इतने आकार का वायरस नाखून के अंदर और यहां तक कि उखड़ते हुए नेल पॉलिश की दरारों में भी रह सकता है। यहां से खाना खाते समय या चेहरे को छूने से वायरस आपके शरीर के अंदर भी जा सकता है। इसके अलावा वायरस नाखूनों से निकलकर विभिन्न सतहों पर भी फैल सकता है। ऐसे में अब क्या करना चाहिए तो इसके लिए सबसे पहले अपने लंबे नाखूनों को छोटा कर ले। महामारी के इस समय में नाखून बिल्कुल छोटे ही रखें। हाथ धोते समय, इन्हें अच्छे से धोएं।

coronavirus,coronavirus infection,corona virus,corona virus infection,bad habits,corona virus health,coronavirus health,health coronavirus,health corona virus,corona virus updates,corona virus outbreak,coronavirus outbreak,Health,Health tips

चेहरा छूने से जुड़ीं इन आदतों से भी बचें

बार-बार बालों में हाथ फेरना

बालों में बार-बार हाथ फेरना भी आपको कोरोना से संक्रमित कर सकता है। बता दे,
वायरस के कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक बालों में रह सकता है। हाथ फेरने पर यह बालों से हाथ और फिर चेहरे तक जा सकता है। इसके साथ ही दाढ़ी में हाथ फेरना भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है। यही वजह है कि यूके में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पुरुषों को क्लीन शेव में रहने की सलाह दी जा रही है।

नाखून से दांत साफ करना

जैसा कि बताया गया है कि नाखून भी वायरस के कैरियर हो सकते हैं, इसलिए इनसे दांत साफ करने की आदत से बचना चाहिए। आप चाहें तो प्लॉस इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिंपल्स फोड़ना

पिंपल्स फोड़ना यानी चेहरे को हाथ लगाना। इससे कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।

नाक में उंगली डालना

उंगली से नाक साफ करने से उंगली तो गंदी होती ही है, साथ ही आपके आसपास भी गंदगी फैलती है। उंगली से नाक साफ करने से नाक में इंफेक्शन फैल सकता है। दरअसल, उंगली के नाखून आपके नाक के ऊतकों में छोटे-छोटे कट्स पैदा कर सकते हैं, जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। 2006 में हुए एक अध्ययन में पाया गया है, कि जो लोग नाक में उंगली डालते हैं, उनमें स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus) को प्रवेश करने का बढिय़ा मौका मिल जाता है। आपको बता दें, कि यह एक ऐसा जीवाणु है, जो संक्रमण पैदा करने के लिए जिम्मेदार है। बलगम धूल, बैक्टीरिया और वायरस को जल्दी पकड़ता है। अगर आप अपनी नाक में उंगली डालते हैं, तो ये कीटाणु आपके अंदर प्रवेश कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है, कि नाक में उंगली डालने से बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जो बड़ी मात्रा में निमोनिया के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में अगर आप अपनी उंगली को बार-बार नाक में डालते है तो कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।

आंखों को छूना

अगर आप बार-बार अपनी आंखों पर हाथ लगाते है तो भी आप कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो सकते है। यह वायरस आंखों के जरिए भी आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर