न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की 'मृत्यु दर' का हुआ खुलासा, नई स्टडी में सामने आए आंकड़े

एक नई स्टडी सामने आई हैं जिसमें कोरोना वायरस की 'मृत्यु दर' का खुलासा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 11:57:50

कोरोना वायरस की 'मृत्यु दर' का हुआ खुलासा, नई स्टडी में सामने आए आंकड़े

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं और मौत का आंकड़ा 47 हजार को पार कर चुका हैं। इसको लेकर कई रिसर्च और स्टडी हुई है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आई है जिसके अनुसार इस वायरस के संक्रमण का खतरा उसको सबसे ज्यादा है जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। उम्र के साथ बुजुर्गों की इम्युनिटी में कमी आती हैं जिस वजह से मरने वालों में अधिक संख्या बुजुर्गों की ही हैं। हाल ही में एक नई स्टडी सामने आई हैं जिसमें कोरोना वायरस की 'मृत्यु दर' का खुलासा हुआ हैं।

कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर 0.0016 से 7.8 फीसदी के बीच है, लेकिन यह लोगों की उम्र पर निर्भर करता है। कोरोना पर हुई नई स्टडी में यह जानकारी सामने आई है, जिसमें चीन में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों और इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के अनुपात पर पहला समग्र अनुमान व्यक्त किया गया है। इस अध्ययन में 70,000 से ज्यादा मामलों को आंका गया।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,health research covid 19,coronavirus death rate

द लैंसेट में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 से होने वाली कुल मौतों के पूर्व अनुमानों में यह दर 0.2 से 1.6 फीसदी के बीच थी। वहीं सबसे उम्रदराज आयु समूह यानी 80 साल से ऊपर वालों के लिए यह दर आठ से 36 फीसदी के बीच बताई गई थी। हालांकि इस स्टडी में उस तथ्य को शामिल नहीं किया गया है कि ज्यादातर देशों में केवल उन्हीं लोगों का परीक्षण किया गया, जिनके लक्षण गंभीर थे।

ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ये संख्या पूरी आबादी के सही-सही मामलों को नहीं दिखाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले तक अध्ययनों में संक्रमण के उन मामलों के अनुपात का अनुमान भी नहीं दिया गया था जिनमें लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है। यह अध्ययन ‘द लैंसेट इंफेक्शस डिजीज’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

मौजूदा स्टडी के मुताबिक कोविड-19 से चीन में हुई कुल मृत्यु दर 0.66 फीसदी हो सकती है। इसमें वे मामले भी शामिल हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं जिन मामलों की पुष्टि हुई, उनमें मृत्यु दर 1.38 फीसदी हो सकती है। हालांकि अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि वैश्विक महामारी के संबंध में और जानकारी सामने आने पर इन परिणामों में सुधार हो सकता है और वर्तमान अध्ययन में सुधार करना जरूरी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका