न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैंसर का पता चलने पर सोनाली ने दी थी यह रिएक्शन, बाबिल ने पिता को याद कर लिखा इमोशनल नोट

सोनाली बेंद्रे (49) ने 90 के दशक में करिअर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। सोनाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 8:32:11

2 News : कैंसर का पता चलने पर सोनाली ने दी थी यह रिएक्शन, बाबिल ने पिता को याद कर लिखा इमोशनल नोट

सोनाली बेंद्रे (49) ने 90 के दशक में करिअर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। सोनाली के हिस्से में कई सुपरहिट फिल्में भी हैं। सोनाली की सुंदरता और छरहरी काया के साथ फैंस उनकी मासूमियत भरी एक्टिंग के दीवाने थे। सोनाली लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन अब वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी को तैयार हैं। उनकी न्यूजरूम ड्रामा सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' का सीक्वल मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होने जा रहा है।

इस बीच सोनाली ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के एक पॉडकास्ट में अपनी कैंसर डायग्नोसिस जर्नी के बारे में बात की। सोनाली से जब पूछा गया कि वे अपने कैंसर डायग्नोसिस से कैसे निपटीं तो उन्होंने कहा कि जब मुझे कैंसर का पता चला, तो मेरा पहला विचार था मैं ही क्यों? मैं यह सोचकर उठती थी कि यह सब एक बुरा सपना है क्योंकि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मेरे साथ ऐसा हो सकता है। तभी मैंने अपने सोचने के तरीके को बदलना शुरू किया.. 'मैं ही क्यों?' के बजाय मैंने पूछना शुरू कर दिया, 'मैं क्यों नहीं?'

मैं आभारी महसूस करने लगी की यह मेरी बहन या मेरे बेटे के साथ नहीं हो रहा है। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास इससे निपटने की ताकत है। मेरे पास बेस्ट अस्पतालों में जाने के लिए रिसोर्स हैं और इसमें मेरी मदद करने के लिए सपोर्ट सिस्टम है इसलिए मैंने खुद से पूछना शुरू किया 'मैं क्यों नहीं?' जिससे मुझे ट्रीटमेंट में बहुत मदद मिली। उल्लेखनीय है कि सोनाली को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था जो फोर्थ स्टेज पर था। न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल में इलाज के बाद वह साल 2021 में कैंसर मुक्त हो गई थीं। सोनाली ने साल 2002 में फिल्ममेकर गोल्डी बहल के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा रणवीर बहल है।

इरफान खान की 29 अप्रैल को है चौथी डेथ एनिवर्सरी, बाबिल ने लिखा, हार नहीं मानूंगा

इरफान खान एक ऐसे एक्टर थे, जिनका प्रतिभा का लोहा हर किसी ने माना। आज वे भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन लोगों के दिलों में जिंदा हैं। सोमवार (29 अप्रैल) को इरफान की चौथी डेथ एनिवर्सिरी है। इस बीच इरफान के बेटे बाबिल ने पिता की याद में एक इमोशनल पोस्ट की है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर इरफान की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट से भी है।

बाबिल ने दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा। बाबिल ने लिखा, “आपने मुझे योद्धा बनना सिखाया, लेकिन प्यार और दयालुता के साथ जुड़ना भी सिखाया है। आपने मुझे आशा की शिक्षा दी और आपने मुझे लोगों के लिए लड़ना सिखाया। आपके पास फैंस नहीं हैं, आपका एक परिवार है। मैं आपसे वादा करता हूं बाबा जब तक आप मुझे नहीं बुलाएंगे, मैं अपने लोगों और हमारे परिवार के लिए लड़ूंगा। मैं हार नहीं मानूंगा। मुझे आपसे बहुत प्यार है।”

हाल ही में बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। उन्होंने इस पोस्ट में हार मानने और बाबा के पास चले जाने की बात कही थी। बाबिल भी इरफान के नक्शे कदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष