न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : रणबीर के सामने पैपराजी ने दी गाली तो भड़ककर दी यह रिएक्शन, सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे एक्टर

रणबीर कपूर ने पिछले साल अपने करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एनिमल’ दी थी। इसके बाद से हर ओर रणबीर के चर्चे हो रहे हैं। रणबीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 2:12:27

2 Videos : रणबीर के सामने पैपराजी ने दी गाली तो भड़ककर दी यह रिएक्शन, सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे एक्टर

रणबीर कपूर ने पिछले साल अपने करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एनिमल’ दी थी। इसके बाद से हर ओर रणबीर के चर्चे हो रहे हैं। रणबीर की अगली फिल्म ‘रामायण’ है, जिससे एक्टर और फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रणबीर मूवी में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। हाल ही इस फिल्म से रणबीर की राम के लुक वाली फोटो वायरल हो गई थी।

अब रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में रणबीर को एक शख्स पर गुस्सा करते हुए देखा गया। दरअसल शूटिंग से ब्रेक लेकर रणबीर एक इवेंट में शामिल हुए। शनिवार (27 अप्रैल) को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहने रणबीर गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे थे।

इस इवेंट में रणबीर पैपराजी की एक हरकत से नाराज दिखे। पैपराजी ने रणबीर के सामने गाली दे दी, जिससे वे झल्ला गए। उन्होंने पैपराजी को लताड़ लगा दी। क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर एक महिला से बात कर रहे थे। तभी एक पैपराजी ने गाली दी, जिसे सुनकर रणबीर दंग रह गए। उन्होंने गुस्से में पैपराजी को देखा और वहां से चले गए।

जब रणबीर ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग के बाद बाहर जा रहे थे तो...

जब रणबीर ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग के बाद वहां से बाहर निकल रहे थे तो मीडिया को पोज देते वक्त अचानक सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल जाता है और वो लड़खड़ा जाते हैं। हालांकि किसी तरह एक्टर खुद को बाल-बाल गिरने से बचा लेते हैं। यह वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस भगवान का शुक्रगुजार मना रहे हैं कि रणबीर को कोई चोट नहीं आई।

बता दें कि रणबीर इन दिनों ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी ‘रामायण’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म पर काफी खर्च किया जा रहा है। इस फिल्म से पहले ‘रामायण’ पर आधारित ’आदिपुरुष’ (2023) नाम की फिल्म, जिसे ओम राउत ने बनाया था, बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

हालांकि फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म को खराब वीएफएक्स और प्राचीन किरदारों को विकृत करने के लिए भी ट्रोल किया गया था। ‘आदिपुरुष’ में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष