न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामंथा रुथ प्रभु हुईं 37 की, इन सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया यह बड़ा सरप्राइज

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज रविवार (28 अप्रैल) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस और साथी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Apr 2024 7:51:02

सामंथा रुथ प्रभु हुईं 37 की, इन सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया यह बड़ा सरप्राइज

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज रविवार (28 अप्रैल) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस और साथी कलाकारों की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई हैं। ‘सिटाडेल : हनी बनी’ के इंडियन वर्जन को बना रहे राज और डीके ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सामंथा की क्लिप के अलावा एक्शन सीन्स में उनकी नई क्लिप भी शामिल हैं।

‘सिटाडेल’ में उनके को-स्टार वरुण धवन ने भी सामंथा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “डियर तुम्हें खुश देखकर और इतने सारे लोगों की मदद करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। यह तुम्हारे लिए एक खूबसूरत साल हो।” एक्टर विजय देवराकोंडा ने ‘कुशी’ फिल्म की को स्टार सामंथा को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो सैमी, हमेशा खुश, स्वस्थ और हंसी से भरपूर रहें।”

साउथ स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, आपको देखकर हमेशा स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है।” इस पर सामंथा ने जवाब दिया “सबसे हॉट मां।” ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा, अथिया शेट्टी, रकुलप्रीत सिंह सहित और भी कई सितारों ने सामंथा को विश किया है। जवाब में सामंथा ने भी सभी को धन्यवाद कहा है।

सामंथा ने अपनी नई फिल्म ‘बंगाराम’ की घोषणा कर शेयर किया पोस्टर

'ऊ अंटावा गर्ल' फेम सामंथा ने बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए फैंस के लिए एक सरप्राइज दिया है। सामंथा ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए इसका एक पोस्टर भी शेयर किया। सामंथा की इस फिल्म का नाम 'बंगाराम' है। सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की। सामंथा ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया। इसमें सामंथा का अब तक का सबसे खूंखार लुक दिख रहा है।

सामंथा लाल रंग की साड़ी पहने हाथ में बंदूक पकड़े हुए हैं। उनके चेहरे पर खून के छींटे लगे हैं। उनका यह इंटेंस लुक लोगों को डरा रहा है। फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी हेल्थ की वजह से काम से ब्रेक लिया था।

एक्ट्रेस अब ‘सिटाडेल : हनी बनी’ में नजर आएंगी। ये एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सामंथा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2017 में साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। हालांकि 4 साल बाद 2021 में ही उनकी राहें जुदा हो गई और तलाक हो गया। इसके बाद सामंथा को ट्रॉल भी किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष