न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 18 हजार से ज्यादा संक्रमित

बीते 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए हैं और 14,392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं करीब 100 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 9:04:31

Corona Updates: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना  के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 18 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए हैं और 14,392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं करीब 100 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,319 की बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में मामलों की कुल संख्या 1,12,10,799 हो चुकी है। इनमेें से 1.08 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 1,57,756 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं फिलहाल संक्रमित चल रहे नागरिकों की संख्या 1,84,523 है। यह कुल संक्रमितों का 1.65% है। रिकवरी दर भी घटकर 96.95% रह गई है और केस मृत्यु दर 1.41% दर्ज हुई।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सबसे बड़ी चिंता है कि सरकार टेस्टिंग नहीं बढ़ा रही है। 8 से 10 फरवरी के बीच जब रोजाना 8-10 हजार केस आ रहे थे तब हर दिन 6-7 लाख टेस्टिंग की जा रही थी। अब जब नए संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना होकर 18 हजार के पार हो गया है, तब भी रोजाना 7.50 लाख तक टेस्टिंग की जा रही है।

पिछले चार दिन से देश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो 3 से 7 मार्च के बीच देश में 15000 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी दर 0.15% है। इनके अलावा अब तक देश में 2.09 करोड़ लोगों को वैक्सीन भी दी जा चुकी है। पिछले एक दिन में 11 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया।

दिल्ली में रविवार को 286 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 260 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 6 लाख 41 हजार 101 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 377 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,921 मरीजों की मौत हो गई। 1803 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में रविवार को 11 हजार 141 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6013 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। अब तक यहां 22 लाख 19 हजार 727 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 68 हजार 044 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 478 मरीजों की मौत हो गई। 92 हजार 983 मरीज ऐसे है जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है। मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह आदेश 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेगा। वीकेंड पर यहां पूरी तरह लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को 746 नए कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन की मौत हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2.69 लाख हो चुकी है। इनमें से 7,162 अब भी संक्रमित हैं। यहां मृत्युदर भी 2.34% है।

केरल में रविवार को 2100 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4039 मरीज ठीक हुए और 13 मरीजों की मौत हुई है। अब तक यहां 10 लाख 77 हजार 328 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 31 हजार 865 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4301 मरीजों की मौत हो गई। 40 हजार 863 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 429 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 347 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 64 हजार 643 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3871 मरीजों की मौत हो गई। 3606 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 176 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 124 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 532 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 988 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1755 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 575 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 459 लोग रिकवर हुए और 1 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 73 हजार 386 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 65 हजार 831 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4415 मरीजों की मौत हो गई। 3140 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 115 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 191 लोग रिकवर हुए और 8 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 04 हजार 279 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5 लाख 93 हजार 895 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8737 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1647 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में रविवार को 622 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 351 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 55 हजार 015 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 35 हजार 772 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12362 मरीजों की मौत हो गई। अभी 6862 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में रविवार को 305 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 172 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 72 हजार 520 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 433 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3056 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2031 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दे, देश में अब तक 240 ऐसे मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। UK, ब्राजील और अमेरिका इसकी मार झेल रहे हैं। इस स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी