न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 20 हजार से कम मरीज

भारत में सोमवार को 19 हजार 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 30 हजार 199 मरीज ठीक हुए और 300 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 11 हजार 372 की कमी आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 9:57:12

कोरोना के नए मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 20 हजार से कम मरीज

भारत में सोमवार को 19 हजार 141 कोरोना संक्रमितों (Corona patient) की पहचान हुई। 30 हजार 199 मरीज ठीक हुए और 300 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 11 हजार 372 की कमी आई। अब तक 1 करोड़ 75 हजार 422 केस आ चुके हैं। इनमें से 96.35 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन लाख से नीचे आ चुकी है। अब कुल 2.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

केरल में बीते 24 घंटे में 3 हजार 423 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 4 हजार 494 मरीज ठीक हो गए, जबकि 27 की मौत हुई। अब यहां 60 हजार 522 एक्टिव केस हैं। इस मामले में इसने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अब 59 हजार 469 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को 2834 कोरोना संक्रमित मिले। 6 हजार 53 लोग ठीक हुए और 55 की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 17.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 हजार 801 की मौत हुई है। वहीं, केरल में 7.09 लाख केस आए हैं और 6.45 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 2 हजार 844 की मौत हुई है।

दिल्ली में 803 कोरोना मरीज मिले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 803 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 1669 मरीज ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। यहां कोरोना के अब तक 6.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 5.98 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 304 की मौत हो चुकी है, जबकि 9 हजार 255 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में 913 कोरोना मरीज मिले

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 913 संक्रमित मिले। 1365 मरीज ठीक हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2.99 केस आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2626 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 961 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मिले 1035 कोरोना मरीज

मध्यप्रदेश में 1 हजार 35 कोरोना के नए मरीज सामने आए। 1 हजार 290 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 2 लाख 32 हजार 319 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 2.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, 3 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 54 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर