न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन लगवाने के बाद की गई ये गलतियां डबल कर देगी वायरस का अटैक

अगर इससे डरना बंद कर दिया और इसके लिए बरती जाने वाली सावधानियों में ढील बरती तो यह दोगुनी गति से लोगों को चपेट में ले सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 5:15:16

वैक्सीन लगवाने के बाद की गई ये गलतियां डबल कर देगी वायरस का अटैक

देशभर में शनिवार 16 जनवरी को 1.91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिसमें से 100 यानी सिर्फ 0.05% लोगों में साइड इफेक्ट दिखा। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्‍सीन लगवाने के बाद भी कोरोना का खतरा टला नहीं है बल्कि अब और भी ज्‍यादा सतर्क रहने की जरूरत है। वैक्‍सीन लगवाने वालों की एक छोटी सी गलती भी कोरोना को फैलने का मौका दे सकती है।

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के टास्‍क फोर्स ऑपरेशन ग्रुप फॉर कोविड के हैड डॉ एनके अरोड़ा कहते हैं कि किसी भी बीमारी के साथ डर और निश्चिंतता साथ-साथ चलते हैं, लेकिन अगर बीमारी वायरस के रूप में हो, जो न दिखाई देता है और न पहचान में आता है बल्कि सिर्फ चपेट में लेता है तो यह खतरनाक हो जाता है। कोरोना वायरस के साथ भी ऐसा ही है। अगर इससे डरना बंद कर दिया और इसके लिए बरती जाने वाली सावधानियों में ढील बरती तो यह दोगुनी गति से लोगों को चपेट में ले सकता है।

डॉ अरोड़ा कहते हैं कि वैक्‍सीन लगवाने के बाद लोग निश्चित ही कोरोना वायरस के खतरे से सुरक्षित रहेंगे और यह चीज उनके भी दिल-दिमाग में बैठ जाएगी। इस दौरान पूरी संभावना है कि वे लोग कोरोना को लेकर ये गलतियां कर सकते हैं। जैसे मास्‍क का उपयोग कम करना, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करना, कहीं भी किसी भी चीज को छू लेना और साबुन से हाथ न धोना या सेनेटाइजर का इस्‍तेमाल न करना।

कोरोना वायरस के प्रभाव वाली जगहों से आकर परिवार के साथ घुलना-मिलना, परिवार के बीच में रहकर कोरोना नियमों का पालन न करना, बाहर से सामान लेकर खा लेना आदि। ऐसा करने पर वैक्सीन लेने वाले व्‍यक्ति को तो कुछ नहीं होगा लेकिन कोरोना वायरस उसके माध्‍यम से उसके परिवार और सगे-संबंधियों तक तेजी से चला जाएगा। जिसका परिणाम यह होगा कि परिवार कोरोना बीमारी की चपेट में आ जाएगा। इस दौरान कमजोर इम्‍यूनिटी वाले लोगों की जान पर भी बन सकती है।

डॉ अरोड़ा ने कहा चूंकि कोरोना वायरस एक से दूसरे में बिना लक्षण दिखाए ट्रांसफर होने वाली बीमारी है ऐसे में यह खतरा दोगुना हो जाता है। अभी तक लोगों में कोरोना के प्रति डर था तो वे सभी नियमों का पालन कर रहे थे और हर बात का ध्‍यान रख रहे थे लेकिन सुरक्षित महसूस करने के बाद कोरोना के नियमों में ढिलाई बरतना हानिकारक हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि कोरोना वॉरियर्स सुरक्षित हैं लेकिन उन्‍हें अपने परिवार के लिए सभी सावधानियां पहले से भी ज्‍यादा रखनी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर