न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : भारत में मामले बढ़े, 256 पहुंची मरीजों की तादाद

संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 9:20:39

कोरोना वायरस  : भारत में मामले बढ़े, 256 पहुंची मरीजों की तादाद

शुक्रवार शाम तक देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 250 पहुंच गई थी। वहीं शनिवार को सुबह 6 और मामले सामने आए है जिसके बाद ये आकड़ा बढ़कर 256 हो गया है। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 2,77,000 से ज्यादा मामले, भारत में 250 तक पहुंची संख्या

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों में 32 विदेशी हैं, जिनमें 17 इतालवी, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और एक-एक कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर का निवासी है। इनमें अबतक दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल है।

कोरोना वायरस ने इटली में मचाई तबाही, 4000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

पंजाब में सुनसान पड़ी है सड़कें

पंजाब के अमृतसर शहीद मदन लाल ढिंगरा अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। थोड़ी बहुत बसें चल रही है और गिने चुने लोग सफर करते हुए दिखाई दे रहे है। जाहिर है पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। इसलिए सड़के भी वीरान नजर आ रही है।

कोरोना वायरस से एअर इंडिया के रेवेन्यू में आई कमी, कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी ने उठाया ये कदम

महाराष्ट्र गुरु तेग बहादुर रेलवे स्टेशन खाली

महाराष्ट्र गुरु तेग बहादुर रेलवे स्टेश पर इक्के-दुक्के लोग ही दिख रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को घोषणा की है कि सभी जरूरी सुविधाओं को छोड़कर, अन्य ऑफिस और दुकानें बंद रहेंगी। 31 मार्च तक महाराष्ट्र के चार शहरों - मुंबई शहरी क्षेत्र, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ में लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस वजह से लोकर ट्रेन के यात्री नजर नहीं आ रहे हैं।

दिल्ली से चेन्‍नई पहुंचा युवक निकला कोरोना संक्रमित, सामने आया देश का पहला घरेलू केस

लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भीड़

कोरोना वायरस की वजह से मुंबई शहर में काम कर रहे लोग अब अपने राज्य के लिए रवाना हो रहे हैं। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने कहा, 'मेरे पास कंफर्म टिकट थी इसके बावजूद मुझे अपनी सीट नहीं मिली। ट्रेन के अंदर काफी ज्यादा लोग हैं। मेरे घरवालों ने वापस आने को कहा है इसलिए वापस जा रहे हैं।
कोरोना से बचने के लिए नाक में डाले इस तेल की दो बूंदे : आयुष मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। उन्होंने लोगों से रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों में ही रहने का आग्रह किया है। कहा जा रहा है कि जनता कर्फ्यू के जरिए सरकार यह देखना चाहती है कि कोरोना का असर बढ़ने पर लॉकडाउन की स्थिति के लिए देश कितना तैयार है।

यहां समझें फ्लू और कोरोना में अंतर, इस तरह लगाए पता

3,700 ट्रेनें और 1,000 उड़ानें होंगी कैंसल

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार को 2,400 ट्रेनें रद्द हो जाएंगी। हालांकि, रविवार को जो पैसेंजर ट्रेनें 7 बजे सुबह परिचालन में रहेंगी, उन्हें गंतव्य तक पहुंचने दिया जाएगा। जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम होगी, उन्हें बीच में ही रोक दिया जाएगा। आदेश के अनुसार, लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रविवार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे के बीच परिचालन बंद रहेगा। अनुमान है कि रविवार को 1,300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसल होंगी। इसके साथ ही जनता कर्फ्यू के समर्थन में दो देसी विमानन कंपनियां, इंडिगो और गोएयर भी उतर गई है। गोएयर ने रविवार को अपनी सारी घरेलू उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है गोएयर ने कहा कि वह रविवार को सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर देगी। कंपनी के मुताबिक, रविवार को अक्सर उसकी 330 उड़ानें हुआ करती हैं। वहीं, इंडिगो का कहना है कि वह रविवार को 60% घरेलू उड़ानों को ही संचालित करेगी। कंपनी ने कहा कि रविवार को उसकी प्रायः 1,400 उड़ानें होती हैं।

भारत अभी कोरोना वायरस की दूसरी स्टेज में, जानें इसके सभी चरण के बारे में

कोरोना वायरस: इस देश ने रोके कोरोना के कदम, दुनिया के सामने पेश की मिसाल

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका