न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइव कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए अरिजीत तो मांगी माफी, गा चुके हैं उनकी फिल्म में गाना, Video Viral

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘रईस’ फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का दुबई में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 11:04:45

लाइव कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए अरिजीत तो मांगी माफी, गा चुके हैं उनकी फिल्म में गाना, Video Viral

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘रईस’ फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का दुबई में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट एन्जॉय करते देखा जा सकता है। माहिरा और अरिजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शहजादी सिप्रा नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम अरिजीत को दर्शकों के सामने माहिरा का परिचय कराते हुए देख सकते हैं। अरिजीत पहली नजर में माहिरा को पहचान नहीं पाते हैं।

अरिजीत बोलते हैं, “आप लोग हैरान हो रहे होंगे, क्या मैं खुलासा कर दूं...लेकिन मुझे थोड़े अलग अंदाज में खुलासा करना चाहिए। क्या हम वहां कैमरा उस तरफ कर सकते हैं? मैं इस शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तभी याद आया कि मैंने उनकी फिल्म के लिए गाना गाया है। देवियों और सज्जनों माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं।

मैं जो गाना गा रहा था 'जालिमा' वो इनकी ही फिल्म का गाना है। ये खड़ी थीं तो मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए मैम। आप यहां आई उस के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस दौरान माहिरा मुस्कुराते हुए और शरमाते हुए नजर आ रही थीं। माहिरा कॉन्सर्ट में वीआईपी जोन में बैठी थीं।

माहिरा खान ने ‘रईस’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ किया था काम

बता दें कि माहिरा (39) ने साल 2016 में शाहरुख खान के अपोजिट एक्शन-थ्रिलर मूवी 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई। इस फिल्म के रोमांटिक ट्रैक ‘जालिमा’ को अरिजीत और हर्षदीप कौर ने गाया था। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा था और प्रीतम के म्यूजिक प्लेटफॉर्म JAM8 ने कंपोज किया था।

माहिरा को 'हमसफर', 'बिन रोये', 'हम कहां के सच्चे वे', 'रजिया' जैसे पॉपुलर पाकिस्तानी शो और सीरीज के लिए जाना जाता है। माहिरा ने पिछले साल अक्टूबर में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ दूसरी शादी की थी। यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी। कुछ समय पहले माहिरा अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में थी। माहिरा की पहली शादी साल 2007 में अली असकरी के साथ हुई थी।

साल 2015 में उनका तलाक हो गया। माहिरा और अली का एक बेटा है। दूसरी ओर अब तक बॉलीवुड फिल्मों के कई लोकप्रिय गानों को आवाज दे चुके अरिजीत (37) की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2014 में कोयल रॉय के साथ शादी की थी। अरिजीत-कोयल के दो बेटे और एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष