न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड का हलवा : मुंह का जायका बदलने के लिए है बढ़िया स्वीट डिश, डेजर्ट या ब्रेकफास्ट में भी है फिट #Recipe

हलवा खाने का मजा ही अलग होता है। घरों में अक्सर आटा, सूजी (रवा) या सिंघाड़े का हलवा बनता रहता है, जो मीठे की पूर्ति करता है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 4:46:00

ब्रेड का हलवा : मुंह का जायका बदलने के लिए है बढ़िया स्वीट डिश, डेजर्ट या ब्रेकफास्ट में भी है फिट #Recipe

हलवा खाने का मजा ही अलग होता है। घरों में अक्सर आटा, सूजी (रवा) या सिंघाड़े का हलवा बनता रहता है, जो मीठे की पूर्ति करता है। आज हम आपको कुछ नया बताने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं ब्रेड का हलवा बनाने की रेसिपी की। इसे रात के खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में भी बनाया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और ये मुंह का टेस्ट बदलने के लिए एक बढ़िया स्वीट डिश है। ज्यादातर घरों में ब्रेड लाई जाती है और कई बार जब ये बच जाती है तो इसके खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप अगर इन्हें जल्दी यूज कर खत्म करना चाहते हैं तो ब्रेड का हलवा भी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

ब्रेड का हलवा : मुंह का जायका बदलने के लिए है बढ़िया स्वीट डिश, डेजर्ट या ब्रेकफास्ट में भी है फिट #Recipe

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड स्लाइस – 10
दूध – डेढ़ कप
क्रीम – 4 टेबल स्पून
ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
चीनी – 1 कप

ब्रेड का हलवा : मुंह का जायका बदलने के लिए है बढ़िया स्वीट डिश, डेजर्ट या ब्रेकफास्ट में भी है फिट #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लें और उनके चारों किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें।
- अब ब्रेड के बचे सफेद हिस्सो को काटकर टुकड़े कर लें। इन्हें एक बाउल में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और भून लें।
- लगभग 1 मिनट तक ड्राई फ्रूट्स को भूनने के बाद उन्हें एक कटोरी में निकालकर अलग रखें।
- अब कड़ाही में दोबारा 1 टी स्पून घी डालें और जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालकर रोस्ट करें।
- ब्रेड के टुकड़ों को अच्छी तरह से फ्राई करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद कड़ाही में दूध डाल दें और ब्रेड के टुकड़ों को बड़ी चम्मच की मदद से दूध के साथ मैश करते हुए पकाएं।
- अब इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद ब्रेड हलवे में क्रीम और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब हलवा 2 मिनट तक और पकाएं जिससे चीनी हलवे के साथ अच्छी तरह से एकसार हो जाए।
- इसके बाद हलवे में पहले से फ्राई कर रखे ड्राई फ्रूट्स को डाल दें और अच्छे से मिला दें।
- हलवे को 1 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है ब्रेड का हलवा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री