न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भंसाली की ‘हीरामंडी’ का तीसरा गाना ‘आजादी’ रिलीज, धर्मेंद्र को इस बात का आज भी है पछतावा

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 2:17:29

2 News : भंसाली की ‘हीरामंडी’ का तीसरा गाना ‘आजादी’ रिलीज, धर्मेंद्र को इस बात का आज भी है पछतावा

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके पहले दो गानों ‘सकल बन’ और ‘तिलस्मी बाहें’ की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने आज सोमवार (29 अप्रैल) को तीसरे गाने ‘आजादी’ को रिलीज कर दिया। भंसाली ने हमेशा की तरह ग्रैंड स्टाइल, शानदार सेट, शानदार कॉस्ट्यूम्स और बेहतरीन म्यूजिक के साथ 'आजादी' को एएम तुराज के दिल छू लेने वाले बोल से सजाया है।

गाने को अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई ने खूबसूरत आवाज दी है। गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है। यह मशहूर फिल्म मेकर्स द्वारा क्रिएट की गई ओरिजनल क्रिएशन है। गाना देशभक्ति का सार पेश करता है, गर्व की भावना पैदा करता है और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई की भावनाओं को दर्शाता है।

सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकारों से सजा गाना भारत के गुमनाम नायकों या आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने गाने की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये जंग सिर्फ इश्क और हुकूमत की नहीं, हर हाल में आजादी पाने की है!” सीरीज में अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, ताहा शाह बदुशा और फरदीन खान जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है।

धर्मेंद्र ने अपने पिता और बेटे के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में दिखते रहते हैं। उन्होंने पिछले साल करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वे इस साल शाहिद कपूर व कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आए थे।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी अपने चाहने वालों के लिए लगातार पोस्ट डालते रहते हैं। अब उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है। धर्मेंद्र ने ट्विटर (एक्स) पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें धर्मेंद्र काफी जवान नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के साथ उनके पिता और बड़े बेटे सनी देओल भी हैं। तस्वीर में देखा जा सकता कि पिता केवल किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों तरफ धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “काश! मां-बाप को और वक्त दिया होता!”

इसके अलावा धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक्टर चलाते हुए एक तस्वीर शेयर की और अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट भी की। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती-बाड़ी में बिजी हो गया। आप सभी को प्यार…यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है…इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस (21) में देखेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष