न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही भिंडी : नाम जैसे ही हैं इसके मिजाज, बेहद स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी नहीं आता जोर #Recipe

भिंडी उन सब्जियों में शुमार है, जिनकी गर्मियों में काफी मांग रहती है। यह हर घर में पकाई जाती है। छोटे-बड़े सबको इसका टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 4:05:13

शाही भिंडी : नाम जैसे ही हैं इसके मिजाज, बेहद स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी नहीं आता जोर #Recipe

भिंडी उन सब्जियों में शुमार है, जिनकी गर्मियों में काफी मांग रहती है। यह हर घर में पकाई जाती है। छोटे-बड़े सबको इसका टेस्ट पसंद आता है। खास बात ये है कि इसे नाश्ते, लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं। भिंडी को कई तरह से बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी शाही भिंडी बनाकर खाई हैं। ये डिश आपको रूटीन से हटकर लगेगी। यानी जब आपको कुछ अलग खाने की इच्छा हो तो इसे आजमाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आसानी से बहुत कम समय में बन जाती है। आप हमारी बताई विधि फॉलो कर किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। इस विधि से आपको होटल जैसे स्वाद वाली शाही भिंडी मिलेगी। पराठे, रोटी या फिर नान के साथ इसका मजा उठाएं।

shahi bhindi,shahi bhindi delicious,shahi bhindi tasty,shahi bhindi children,shahi bhindi dish,shahi bhindi dinner,shahi bhindi hotel,shahi bhindi ingredients,shahi bhindi recipe,ladyfinger

सामग्री (Ingredients)

भिंडी - 500 ग्राम
टमाटर - 2-3
प्याज - 2
लहसुन कली - 5-6
अदरक टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2-3
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काजू - 5-6
बादाम - 5-6
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
क्रीम - 1 टी स्पून
दही - 1 टी स्पून
तेल - 2-3 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

shahi bhindi,shahi bhindi delicious,shahi bhindi tasty,shahi bhindi children,shahi bhindi dish,shahi bhindi dinner,shahi bhindi hotel,shahi bhindi ingredients,shahi bhindi recipe,ladyfinger

विधि (Recipe)

- सबसे पहले भिंडी को लेकर पानी से अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद इसे टुकड़ों में काट लें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक टुकड़े कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- पानी गरम होने पर उसमें कटे टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकरउबाल लें।
- हालांकि प्याज और टमाटर नरम होने पर गैस बंद कर दें। इसके बाद पूरे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट बना लें।
- दूसरी ओर एक कड़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गरम होने के लिए आंच पर रख दें।
- तेल गरम होने पर उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद इसको एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद कड़ाही में फिर थोड़ा सा तेल डालें, जिसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें।
- इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर भी पका लें।
- कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और नमक डालें और करछी से चलाते हुए पकाएं।
- अब इसमें जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें हाफ फ्राई रखी भिंडी को डालकर करछी से मिक्स कर दें।
- अब कड़ाही को ढककर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके कुछ समय बाद इसमें क्रीम मिला दें।
- फिर 1-2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। सब्जी में ऊपर से कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम