न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 2,77,000 से ज्यादा मामले, भारत में 250 तक पहुंची संख्या

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,000 से ज्यादा हो गई है। 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 8:59:39

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 2,77,000 से ज्यादा मामले, भारत में 250 तक पहुंची संख्या

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,000 से ज्यादा हो गई है। 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से इटली में 4000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है। इटली में 47000 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। देश का बर्गामो शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां के हालात डरा देने वाले हैं। हालात ये हैं कि वेटिंग रूम तक को वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। अस्पताल का कहना है कि वे इसका हर एक कोना इस्तेमाल कर लेना चाहते हैं। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि वे एक वॉर लड़ रहे हैं। बता दे, इटली में एक पीढ़ी पूरी तबाह हो गई और मृतकों के संस्कार के लिए ताबूत कम पड़ रहे हैं।

कोरोना से बचने के लिए नाक में डाले इस तेल की दो बूंदे : आयुष मंत्रालय

वहीं, भारत की बात करें तो अभी तक 250 मामले सामने आए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में 4 मौतें भी हुई हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए। हिमाचल में 2 तो मध्य प्रदेश में 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। केरल में अभी तक कोरोना वायरस के मरीजों के 40 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां 24 घंटे के अंदर यहां 12 नए मामले सामने आए। गुजरात में भी कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7 पर पहुंच गई। अहमदाबाद में 3, वडोदरा में 2, सूरत और राजकोट में 1-1 मामले सामने आए। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी एक-एक नए मामले की पुष्टि हुई।

सत्संग में 1500 लोगों के संपर्क में आई कोरोना संक्रमित महिला, मचा हड़कंप

गो एयर ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 20 से 31 मार्च के बीच चलने वाली 90 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही रद्द की गईं ट्रेनों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। वहीं पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 3 मौतें हुई हैं और अब तक 481 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस: ट्रंप ने चीन पर लगाया आरोप, गलती का खामियाजा दुनिया भुगत रही

भारत में बढ़ रहे कोरोना मामले

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 13 मार्च को जहां कोरोना मरीजों की संख्या 89 थी, तो वहीं 14 मार्च को 96 हो गई। 15 मार्च को कोरोना के 112 केस सामने आए, तो 16 मार्च को बढ़कर 124 हो गया। 17 मार्च को 139 केस सामने आए, तो 18 मार्च को बढ़कर 168 हो गया। वही, 19 मार्च को 195 केस थे जो बढ़कर 20 मार्च को 250 तक पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका