न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉक्स ऑफिस पर ‘रुसलान’ की सुस्ती, इन 3 फिल्मों का भी देखें हाल, राहा पर प्यार लुटाती दिखीं मौसी

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' शुक्रवार (26 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह पहले दिन से ही कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 12:40:25

2 News : बॉक्स ऑफिस पर ‘रुसलान’ की सुस्ती, इन 3 फिल्मों का भी देखें हाल, राहा पर प्यार लुटाती दिखीं मौसी

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' शुक्रवार (26 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह पहले दिन से ही कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। करण एल भूटानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से आयुष को काफी उम्मीदें थीं, मगर उन्हें जबरदस्त निराशा मिली है। फिल्म को वीकेंड (शनिवार-रविवार) का भी बिल्कुल फायदा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर फिल्म ने मात्र 55 लाख रुपए की ओपनिंग ली।

दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 85 लाख रुपए कमाए। अब तीसरे दिन रविवार (28 अप्रैल) के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रुसलान' ने 79 लाख रुपए की कमाई की। इसके साथ ही तीन दिन में इसकी कमाई 2.09 करोड़ रुपए पहुंच गई। 19 अप्रैल को रिलीज हुई विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' भी उड़ान भरने से पहले ही जमीन पर आ गिरी है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी इस फिल्म ने 10 दिन में सिर्फ 3.8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

रविवार को 10वें दिन फिल्म ने 23 लाख रुपए जुटाए। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अभी पैर जमाए हुए है। ईद पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने 18वें दिन रविवार को 1.90 करोड़ रुपए की कमाई की। इसका टोटल कलेक्शन 42.75 करोड़ हो गया है। इसी तरह ईद पर ही रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी अभी सिनेमाघरों में डटी हुई है। रविवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपए बटोरे। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 60.65 करोड़ रुपए हो गया है। 350 करोड़ के बड़े बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो चुकी है।

ruslaan,bmcm,bade miyan chote miyan,maidaan,do aur do pyaar,ayush sharma,Akshay Kumar,ajay devgn,vidya balan,raha kapoor,shaheen bhatt,alia bhatt,ranbir kapoor

आलिया और रणबीर की बेटी राहा को नाना-नानी के पास लेकर गईं मौसी शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल ने उसी साल नवंबर में बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर दोनों ने राहा के चेहरे का खुलासा किया। राहा बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक बन गई हैं। राहा को हाल ही अपनी मौसी शाहीन भट्ट के साथ देखा गया, जब वह अपनी नानी-नाना सोनी राजदान व महेश भट्ट के घर गई थीं।

एक पैपराजी पेज की ओर से साझा किए गए वीडियो में शाहीन, राहा को प्यार से पकड़े हुए नजर आईं। उन्होंने राहा को अपनी बाहों में लिया था। राहा को उसके सिग्नेचर पिगटेल के साथ एक प्रिंटेड फ्रॉक पहने देखा गया। पैप्स ने मौके का फायदा उठाया और जूम करके राहा का चेहरा कैमरे में कैद कर लिया। इसके तमाम वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर शेयर किए गए।

इस पर लोगों ने रिएक्शन भी दी हैं। अभी कुछ दिन पहले आलिया को अपनी ननद एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर राहा के साथ स्पॉट किया गया था। रणबीर ने 27 अप्रैल को सूरत में 'कल्याण ज्वेलर्स' के एक ज्वेलरी शोरूम कहा था कि जब राहा पैदा हुई थी, तो सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बहुत सारी ज्वेलरी गिफ्ट की थी राहा को।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष