न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुहावरों के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- IT-ED-CBI को उंगलियों पर नचाती है मोदी सरकार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) समेत कई सितारों के ऑफिस और घरों पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी चल रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 1:27:47

 मुहावरों के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- IT-ED-CBI को उंगलियों पर नचाती है मोदी सरकार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) समेत कई सितारों के ऑफिस और घरों पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी चल रही है। इसको लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कुछ मुहावरे शेयर किए और कहा कि केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई को उंगलियों पर नचाती है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और उदित राज ने आयकर विभाग की छापेमारी पर सवाल उठाए है।

राहुल गांधी का मुहावरों में केंद्र पर निशाना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार IT Dept-ED-CBI के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।'

अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा, 'सरकार के खिलाफ बोलने वाले बॉलीवुड के कुछ लोगों पर छापा मारा गया। अन्य लोगों के खिलाफ छापे नहीं मारे जाते, क्योंकि उन्होंने कुछ दिन गुजारे हैं गुजरात में।'

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, 'ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई अब बीजेपी की एजेंसी है। अपने मुख्य कार्य से विमुख होकर सरकार के खिलाफ जो बोलता है उसपर कार्रवाई करती है। इनकम टैक्स और ईडी का केवल और केवल दुरूपयोग हो रहा है। मोदी राज में सच बोलने की सजा मिल रही है और डराने धमकाने का काम हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट- फ्रीडम ऑफ स्पीच क्या है?'

आपको बता दे, एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना पर आयकर विभाग (IT Department) का शिकंजा कसता जा रहा है। इन सभी लोगों के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड आज भी जारी है। इनके अलावा फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, Kwan टैलेंट हंट कंपनी और एक्सीड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह रेड अगले तीन दिन तक चल सकती है। बता दे, तापसी पन्नू और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पुणे में थे, जहां उनसे होटल में पूछताछ की गई। इन सभी लोगों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए है। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर