न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह किसानों का आंदोलन नहीं, देश का आंदोलन है, कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं है, यह देश का आंदोलन है। किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 7:21:06

यह किसानों का आंदोलन नहीं, देश का आंदोलन है, कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा: राहुल गांधी

लोकसभा में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल के भाषण की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया था। उनके भाषण के दौरान कई बार नारेबाजी हुई। पीछे से आवाजें आईं कि यह कांग्रेस की मीटिंग नहीं है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी कई बार राहुल को टोकते हुए कहा कि आप बजट पर चर्चा कीजिए, लेकिन राहुल किसानों के मुद्दे पर बोलते रहे। राहुल गांधी ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं है, यह देश का आंदोलन है। किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है। एक आवाज से पूरा देश 'हम दो हमारे दो' की सरकार के खिलाफ उठाने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा देश को चार लोग चला रहे हैं, उनका नारा है- हम दो, हमारे दो।

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला है। यही किसान आपको हटा देगा। आपको कानून वापस लेना ही होगा।' राहुल ने कहा कि कल सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष आंदोलन की बात कर रहा है लेकिन कृषि कानूनों की विषय-वस्तु और मंशा के बारे में बात नहीं कर रहा है। मुझे लगा कि मुझे आज उन्हें खुश करना चाहिए और कानूनों की सामग्री और मंशा पर ही बात करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों पर कहा, 'पहले कानून का कंटेंट है कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी कितना भी अनाज, सब्जी, फल खरीद सकता है। अगर खरीदी देश में अनलिमिटेड होगी तो मंडी में कौन जाएगा? पहले कानून का कंटेंट मंडी को खत्म करने का है। दूसरे कानून का कंटेंट है कि बड़े से बड़े उद्योगपति अनाज, फल, सब्जी स्टॉक कर सकते हैं, कोई लिमिट नहीं है।'

राहुल ने कहा, 'तीसरे कानून का कंटेंट है कि किसान जब उद्योगपतियों के सामने जाकर अपनी उपज का पैसा मांगे तो उसे अदालत में नहीं जाने दिया जाएगा। सालों पहले फैमिली प्लानिंग में नारा था- हम दो और हमारे दो। आज क्या हो रहा है, जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है, वैसे ही ये भी नए रूप में आ रहा है। अब चार लोग देश चला रहे हैं, उनका नारा है हम दो, हमारे दो।' सदन में किसी ने इन 4 लोगों के नाम बताने को कहा तो राहुल बोले कि नाम सब जानते हैं।

राहुल का भाषण खत्म होने के बाद स्पीकर बोले, 'इस सदन को चलाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। कोई कहेगा कि उत्तराखंड के लोगों पर श्रद्धांजलि दूंगा, कोई कहे कि बॉर्डर पर जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दूंगा। ये जिम्मेदारी मुझे दी है। इस तरह का व्यवहार सदन के लिए गरिमामय नहीं है। मैं आग्रह करूंगा कि हमें सदन के संचालन की जिम्मेदारी दी है और आपका कोई विषय हो तो मुझे भेज दें।'

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने सरकार और नए कृषि कानूनों के खिलाफ इतने मुखर हुए हों। इसके पहले भी कई बार राहुल गांधी ट्वीट के माध्यम से सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर