न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को 2019-20 के दौरान चंदे में मिले 139 करोड़ रुपये, दान करने वालों में कपिल सिब्बल रहे सबसे आगे

कांग्रेस (Congress) को 2019-20 में चंदे के रूप में 139 करोड़ रुपये मिले। पार्टी के सदस्यों में सबसे ज्यादा चंदा कपिल सिब्ब ने दिया। उन्होंने पार्टी कोष में 3 करोड़ रूपये का योगदान दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 8:50:18

कांग्रेस को 2019-20 के दौरान चंदे में मिले 139 करोड़ रुपये, दान करने वालों में कपिल सिब्बल रहे सबसे आगे

कांग्रेस (Congress) को 2019-20 में चंदे के रूप में 139 करोड़ रुपये मिले। पार्टी के सदस्यों में सबसे ज्यादा चंदा कपिल सिब्ब ने दिया। उन्होंने पार्टी कोष में 3 करोड़ रूपये का योगदान दिया। वर्ष 2019 -20 में कांग्रेस को मिले योगदान राशि की रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक किया है। साल 2019-20 चुनावी साल था। कांग्रेस को साल 2018-19 में 146 करोड़ रुपये मिले थे।

कानून के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी है कि वह 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वाले व्यक्तियों, कंपनियों इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों के बारे में जानकारी दे। सिब्बल के अलावा एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये चंदा दिया। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, उन 23 नेताओं में से एक हैं जिन्होंने पिछले साल पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व में सुधार की मांग की थी। राज बब्बर, कुमारी शैलजा और रिपुन बोरा सहित अन्य नेताओं ने पार्टी को लगभग 1 लाख रुपये का दान दिया।

1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के बीच 352 दान (20,000 रुपये से अधिक) की सूची में, इलेक्टोरल ट्रस्ट कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े दानदाता हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट (भारती एयरटेल और डीएलएफ ) ने 30 करोड़ रुपये का दान दिया, जबकि जनकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। चुनावी ट्रस्टों को कॉर्पोरेट फर्मों से दान मिलता है जो राजनीतिक दलों के बीच वितरित की जाती हैं।

कॉर्पोरेट घरानों से पार्टी को आईटीसी समूह और उसकी सहायक कंपनियों से 20 करोड़ रुपये मिले हैं। ITC ने लगभग 13 करोड़ का दान दिया, उसकी सहायक कंपनियों ITC Infotech ने 4 करोड़ रुपये का योगदान दिया और ITC की एक अन्य सहायक कंपनी रसेल क्रेडिट लिमिटेड ने कांग्रेस को 1.4 करोड़ रुपये का दान दिया।

2019-20 में कांग्रेस को दान देने वाले अन्य कॉरपोरेट घराने में HEG लिमिटेड ने 3.5 करोड़ रुपये, ग्वालियर अल्कोब्रूव ने 5 करोड़ रुपये और बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन ने 4 करोड़ रुपये दान दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म