न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बच्चों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन? एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष ने दिया यह जवाब

भारत में वैक्सीन के लिए बनी वैक्सीन एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल बच्चों को कोरोना वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 10:08:56

क्या बच्चों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन? एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष ने दिया यह जवाब

भारत में अगले साल जनवरी महीने से कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद दूसरे समूह में 50 साल से अधिक उम्र के लोग और कोमॉर्बिड कंडीशंस वाले 50 साल से कम उम्र के लोग होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इस सवाल के जवाब में भारत में वैक्सीन के लिए बनी वैक्सीन एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल बच्चों को कोरोना वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर कुल कोरोना मामलों को देखा जाए तो ज्यादातर केस बड़ी उम्र के लोगों में देखने को मिले हैं। इसके अलावा अभी बच्चों के ऊपर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल भी नहीं किया गया है। फिलहाल बच्चों में कोरोना वैक्सीनेशन की कोई आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी शुरू में टीका लगाया जा सकता है, लेकिन यह टीके की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। मंत्रालय के मुताबिक 28 दिन के अंतराल पर वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। वैक्सीनेशन कराने वाले व्यक्ति के शरीर में वैक्सीन लगवाने के दो हफ्ते बाद पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज विकसित हो जाएंगी। भारत में जो वैक्सीन आएगी, वह दूसरे देशों जितनी ही असरदार होगी। वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा या व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा, इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि यह स्वैच्छिक होगा।

30 करोड़ लोगों तक कोरोना वैक्सीन का टारगेट

वैक्सीन किसे और कैसे दी जाएगी, इस सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने एक्सपर्ट का एक ग्रुप बनाया था जिन्होंने लंबा मंथन किया, साथ ही दुनिया में जो ट्रेंड चल रहा है, उसी के आधार पर भारत में शुरू में 30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य है।

सबसे पहले इन लोगों को लगेगी वैक्सीन

डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, इन 30 करोड़ लोगों में करीब 1 करोड़ हेल्थ वर्कर, 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर (पुलिस, सफाई कर्मचारी, सेना आदि) शामिल हैं। जबकि करीब 26 करोड़ लोग ऐसे चिन्हित हैं जिनकी उम्र 50 से अधिक है, इसके अलावा 1 करोड़ ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी उम्र 50 से कम है लेकिन वो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

coronavirus,corona vaccine,dr vk paul,corona vaccine to children,corona india updates,hindi news

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि भारत में जनवरी में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। नए साल के पहले महीने में कभी भी भारत में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा सकती है।

फिलहाल भारत में 6 वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं, जोकि अलग-अलग चरण में हैं. वहीं, भारत में तीन दवा कंपनियों ने इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन के लिए डीसीजीआई यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है, जिसपर अभी विचार चल रहा है.

आपको बता दे, देश में मंगलवार को 23 हजार 880 केस आए और 27 हजार 32 मरीज ठीक हो गए। 329 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 3498 की कमी आई। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। केरल में मंगलवार को 6049 मरीजों की पहचान हुई। यह कुछ दिन पहले तक टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र के मामलों से लगभग दोगुना है। केरल में अब 61 हजार एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 58 हजार।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर