न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 दिसंबर को देशभर में मनाया जाएगा 'रिटेल डेमोक्रेसी डे', जानें क्या है वजह

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने 15 दिसंबर को 'रिटेल डेमोक्रेसी डे (Retail Democracy Day)' के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 2:44:22

15 दिसंबर को देशभर में मनाया जाएगा 'रिटेल डेमोक्रेसी डे', जानें क्या है वजह

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने 15 दिसंबर को 'रिटेल डेमोक्रेसी डे (Retail Democracy Day)' के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है। CAIT का आरोप है कि देश की कुछ बड़ी और प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी के चलते यह डे मनाया जा रहा है। इस दिन देश के सभी राज्यों के जिलों में ज़िलाधिकारियों (DM) को स्थानीय व्यापारी संगठन एक ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही ज्ञापन सौंपने से पहले 'रिटेल प्रजातंत्र मार्च' निकाला जाएगा। यह ज्ञापन पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम होगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि रिटेल डेमोक्रेसी डे के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी से मांग की जाएगी कि वो बहुत जल्द एक ई-कॉमर्स पॉलिसी घोषित करें, जिसमें एक मजबूत और अधिकार संपन्न ई कॉमर्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन हो।

प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकल पर वोकल और आत्मनिर्भर भारत (Aatmnirbhar Bharat) को अमलीजामा पहनाने के लिए देशभर में व्यापारियों और अधिकारियों की एक संयुक्त समिति केंद्रीय, राज्य और जिला स्तर पर गठित करें, जिसमें सरकारी अधिकारी और व्यापारियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में कुछ बड़ी और प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा भारत के ई कॉमर्स और रिटेल व्यापार में आर्थिक आतंकवाद जैसी गतिविधियों को लगातार जारी रखने के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।

CAIT के प्रवीन खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि कुछ बड़ी विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों ने अपने मनमाने रवैय्ये और सरकार की ई कॉमर्स पालिसी के प्रावधानों का लगातार घोर उल्लंघन किया है। जिसमें विशेष रूप से लागत से भी कम मूल्य पर माल बेचना, भारी डिस्काउंट देना, पोर्टल पर बिकने वाले सामान की इन्वेंटरी पर नियंत्रण रखना, माल बेचने पर हुए नुक्सान की भरपाई करना, विभिन्न ब्रांड कंपनियों से समझौता कर उनके उत्पाद एकल रूप से अपने पोर्टल पर बेचना आदि शामिल हैं। यह स्पष्ट रूप से सरकार की एफडीआई पालिसी (FDI Policy) के प्रेस नोट 2 में बिलकुल प्रतिबंधित हैं, लेकिन उसके बावजूद भी ये कंपनियां खुले रूप से यह माल बेच रही हैं।

जिसकी वजह से भारत के ई कॉमर्स (E-Commerce) व्यापार में ही नहीं बल्कि रिटेल बाजार (Retail Market) में असमान प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना हुआ है। जिसके चलते देश के छोटे व्यापारी जिनके पास साधन सिमित है उनके लिए व्यापार को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर