न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा : घटना के कुछ घंटों के बाद गोरखपुर में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले रहे थे CM योगी

आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस घटना के कुछ घंटों के बाद गोरखपुर में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 8:33:57

बुलंदशहर हिंसा : घटना के कुछ घंटों के बाद गोरखपुर में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले रहे थे CM योगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr Violence) हिंसा मामले में अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जो 4 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं उनके बारे में पुलिस का कहना है कि वह किस संगठन से इसके बारे में पता नहीं है। हालांकि गांव के पूर्व सरपंच का कहना है कि हम सभी पशुओं को दफनाने के लिए मान गए थे लेकिन अचानक बजरंग दल वालों ने पथराव शुरू कर दिया और इसके बाद हिंसा शुरू हो गई। हिंसक हुई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) और और एक आम नागरिक की जान ले ली वही इतना सब होने के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस घटना के कुछ घंटों के बाद गोरखपुर में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले रहे थे। एक तरफ, बुलंदशहर में अफरातफरी का माहौल था तो दूसरी तरफ सीएम राजस्थान में चुनाव प्रचार के बाद सीधे शो में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे। उस वक़्त उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे।

बुलंदशहर (Bulandshahr) में गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा और इंस्पेक्टर की मौत का मामला उछलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुआवजे की घोषणा की। शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर के परिजन को कुल 50 लाख रूपये की सहायता का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने दो दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश भी दिया है। उन्होंने शहीद पुलिस अफसर की पत्नी को 40 लाख रूपए और उनके माता-पिता को 10 लाख रूपये की सहायता की घोषणा की। उसके बाद वे गोरखपुर में आयोजित एक कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे। गौरतलब है कि बुलंदशहर में हुई हिंसा के बाद यूपी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है।

संजय सिंह ने माँगा इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुलंदशहर में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुये कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के लिये जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। सिंह ने ट्वीट कर कहा 'योगी के राज में उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है। योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा, उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।'

भाजपा सरकार जिम्मेदार: बसपा सुप्रीमो मायावती

भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हर तरह की अराजकता को संरक्षण देने का परिणाम है कि अब क़ानून के रखवाले भी बलि चढ़ रहे हैं। यह अति-दुःख और चिन्ता की बात है। बुलन्दशहर में सोमवार को हुई हिंसक घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक युवक की मौत पर गहरा दुःख तथा संवेदना व्यक्त करते हुये मायावती ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा और उसकी सरकारों को उसके ही द्वारा उत्पन्न किये गये भीड़तंत्र के हिंसक एवं अराजक राज को खत्म करने के लिये देश और प्रदेशों में कानून का राज स्थापित करने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करना चाहिये ताकि देश के संविधान व लोकतंत्र को भीड़तंत्र की बलि चढ़ने से रोका जा सके।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को 'अराजक तत्वों' को सौंपने के बाद वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि यह हिंसा कानून और व्यवस्था की सबसे बदतर विफलता है और उन्हें देशभर में चुनाव प्रचार के लिए ‘घूमने' से पहले अपने घर को व्यवस्थित करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में इस प्रकृति की विफलता कानून एवं व्यवस्था और शासन की सबसे बदतर नाकामी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए लखनऊ में एक बैठक भी बुलाई। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुलंदशहर (Bulandshahr) की घटना पर कहा कि "वहां पर जो कुछ हुआ है वह एक ऐसा संकेत है जिस पर पूरी राज्य सरकार को और हमारे वहां के मुख्यमंत्री योगी जी को विचार करना पड़ेगा। एक जमावड़ा हुआ वहां, बहुत बड़े तब्लीगी इज्तिमा के नाम से। वह जमावड़ा इतना रहस्यमय रखा गया कि वहां मीडिया को इजाजत नहीं दी गई। छह-सात किलोमीटर के दायरे में टेंट बनाकर 10-15 लाख लोग वहां पर रहे। उसी समय वहां पर एक घटना हुई है। आसपास के गांव में कहीं पर जहां लोगों को गाय के अंग मिले, तो यह तो बहुत गंभीर चिंता का विषय है। मैं चाहती हूं राज्य ठीक से इसको डील करे, इससे ज्यादा मैं इसके डिटेल में नहीं जाऊंगी।'' आपको बता दें कि बुलंदशहर में कथित गोकशी को लेकर उत्पात और पुलिस इंस्पेक्टर की हमले में मौत के मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। गोकशी को लेकर दर्ज़ की गई FIR में कुल सात लोगों के नाम हैं, जिनमें दो नाम हैं साजिद और अनस के। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इन दोनों में से साजिद 11 साल का है और अनस 12 साल का। यह FIR हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज की शिकायत पर दर्ज़ की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल