न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा : इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या करने वाला आरोपी आर्मी जवान पुलिस हिरासत में: सूत्र

3 दिसंबर को गोकशी के शक में बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के चिन्गरावठी गांव में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) की हत्या को एक फौजी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू (Jitendra Malik) ने अंजाम दिया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 12:50:43

बुलंदशहर हिंसा : इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या करने वाला आरोपी आर्मी जवान पुलिस हिरासत में: सूत्र

3 दिसंबर को गोकशी के शक में बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के चिन्गरावठी गांव में भड़की हिंसा (Bulandshahr Violence) में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) की हत्या को एक फौजी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू (Jitendra Malik) ने अंजाम दिया था । शुक्रवार देर रात यूपी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जीतू फौजी राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है और हिंसा के दिन मौके पर भी मौजूद था। हालांकि, जीतू के हिरासत की खबर सूत्रों ने दी है। जितेंद्र मलिक सोपोर में राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है। वह 15 दिन की छुट्टी पर बुलंदशहर आया था। इतना ही नहीं, हिंसा के दिन मौके पर मौजूद था। हिंसा के बाद सोमवार को बुलंदशहर से भागकर सोपोर आ गया था।

बुलंदशहर भीड़ हिंसा मामले में आर्मी ने जितेंद्र मलिक को जांच में सहयोग करने को कहा है। जितेंद्र ने अपनी रेजिमेंट को बताया कि उसके गांव के खेत में गौ मांस मिला था। वो इसलिए मौके पर भी गया था। पुलिस को बुलाने वालों में वो भी था। उसने अपनी रेजिमेंट को बताया कि वो हिंसा में शामिल नहीं था। वो अपने गांव वालों के साथ स्याना चौकी गया था। दरअसल, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जीतू की गोली से ही इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौत हुई है। मगर पुलिस को संदेह है कि जीतू ने ही सुबोध सिंह पर गोली चलाई। हालाकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हत्या जीतू ने ही की है लेकिन पुलिस को शक उसी पर है।

कई बार घटनास्थल पर देखा गया

पुलिस का कहना है कि वह उस दिन घटनास्थल पर कई बार देखा गया। बता दें कि इस मामले में जो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है उसमें मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज है। हालांकि, इसमें 27 लोग नामजद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जीतू को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें जम्मू-कश्मीर की गई थी। एक टीम यूपी एसटीएफ की है और दूसरी यूपी पुलिस की। आज शाम तक उसे बुलंदशहर लाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि बिलकुल महाव गांव के ही खेत में गाय का मांस मिला था। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज कराया है, उसमें जीतू फौजी का भी नाम है। घटना के वक्त जीतू दिखा भी था, मगर उसके बाद वह तुरंत जम्मू-कश्मीर फरार हो गया।

बता दें कि बीते दिनों बुलंदशहर में गोकशी के शक में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक सुमित की मौत हो गई थी। बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस की एफआईआर में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभी तक योगेश राज भी फरार है। मगर सुबोध कुमार सिंह की मौत का आरोप अब जीतू फौजी पर लगा है।

बताया जा रहा है कि इसकी गिरफ्तारी से कई सारी बातें सामने आ सकती हैं। वहीं पुलिस में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर गोकशी मामले में है। बजरंग दल के योगेश राज ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सात मुस्लिमों के नाम हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। यूपी पुलिस योगेश राज की तलाश कर रही है। हालांकि, योगेश राज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह घटना के वक्त घटनास्थल पर नहीं था और उसने गोली नहीं चलाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत