न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा का मनमोहन को जवाब- अपने कार्यकाल के विकास मॉडल पर वोट मांगने का साहस दिखाएं

महाराष्‍ट्र के चुनावी जंग में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा की विकास योजनाओं पर सवाल उठाए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 2:43:05

 भाजपा का  मनमोहन को जवाब- अपने कार्यकाल के विकास मॉडल पर वोट मांगने का साहस दिखाएं

महाराष्‍ट्र के चुनावी जंग में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा की विकास योजनाओं पर सवाल उठाए थे। पूर्व पीएम ने कहा कि बीजेपी का वोटों को हासिल करने के लिए किया गया, डबल इंजन का वादा पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। पूर्व पीएम ने कहा कि महाराष्‍ट्र इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वही मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद राज्यसभा सांसद सहस्त्रबुद्धे ने पलटवार करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के मॉडल पर वोट मांगने का साहस दिखाएं। राज्यसभा सांसद सहस्त्रबुद्धे ने कहा, 'महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली सरकार ने अपनी विकास की नीतियों के माध्यम से राजनीति का व्याकरण बदल दिया। मैं कांग्रेस और उसके नेताओं को सलाह दूंगा कि महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, उसका गहनता से अध्ययन करें। महाराष्ट्र में राजनीति केवल जाति और सामुदायिक विचारों के इर्द-गिर्द नहीं है। महाराष्ट्र अब विकास की राह पर है। हमने राज्य में जो कुछ किया है, उसके आधार पर समर्थन मांग रहे हैं।'

राज्यसभा सांसद सहस्त्रबुद्धे ने कहा, 'महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली सरकार ने अपनी विकास की नीतियों के माध्यम से राजनीति का व्याकरण बदल दिया। मैं कांग्रेस और उसके नेताओं को सलाह दूंगा कि महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, उसका गहनता से अध्ययन करें। महाराष्ट्र में राजनीति केवल जाति और सामुदायिक विचारों के इर्द-गिर्द नहीं है। महाराष्ट्र अब विकास की राह पर है। हमने राज्य में जो कुछ किया है, उसके आधार पर समर्थन मांग रहे हैं।'

'2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं'

मनमोहन सिंह ने कहा था कि हमें 5 ट्रिल्‍यन अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए 10 से 12 प्रतिशत के ग्रोथ रेट की जरूरत है लेकिन बीजेपी के शासन में साल दर साल विकास दर नीचे गिर रही है। उन्‍होंने कहा, 'आईएमएफ ने कहा है कि इस साल भारत की विकास दर कुछ महीने पहले लगाए गए 7.3 प्रतिशत के अनुमान की अपेक्षा मात्र 6.1 ही रहेगी। हर साल गिर रही विकास दर के कारण मैं नहीं समझता हूं कि वर्ष 2024 तक हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 5 ट्रिल्‍यन डॉलर के लक्ष्‍य को पा सकेगी।'

'पीएमसी बैंक मामले में प्रभावित 16 लाख लोगों की शिकायतें सुलझाएं'

पीएमसी बैंक घोटाले के बारे में डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि यह एक दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना है। उन्‍होंने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि इस बैंक के साथ ऐसा हुआ। मैं महाराष्‍ट्र के सीएम, प्रधानमंत्री और वित्‍तमंत्री से अपील करता हूं कि वे इस मामले को देखें और इससे प्रभावित 16 लाख लोगों की शिकायतों को दूर करें। मैं अपेक्षा करता हूं कि भारत सरकार, आरबीआई और महाराष्‍ट्र सरकार एक साथ आएंगे और इस मामले में विश्‍वसनीय, व्‍यवहारिक और प्रभावी समाधान मुहैया कराएंगे जिसमें 16 लाख जमाकर्ता न्‍याय की मांग कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत