Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी, दिल्ली में अब तक 1,216 और राजस्थान में 5,759 परिंदों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू का असर भले ही कम हो गया हो, मगर पक्षियों के मरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार तक दिल्ली में ही 1,216 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 1:38:54

पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी, दिल्ली में अब तक 1,216 और राजस्थान में 5,759 परिंदों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू का असर भले ही कम हो गया हो, मगर पक्षियों के मरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार तक दिल्ली में ही 1,216 पक्षियों की मौत हो चुकी है। अब तक 158 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 46 की रिपोर्ट आ चुकी है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मंगलवार की शाम तक कुल 742 लोग कॉल कर चुके थे। हालांकि, कॉल करने वालों में अधिकतर वे लोग थे, जिनको बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सलाह लेनी थी। इससे पहले पक्षियों के मरने की सूचना संबंधी कॉल ज्यादा आ रहीं थी।
उधर, लाल किला परिसर से भेजे गए एक कौए के नमूने में बर्ड फ्लू मिला है। जिसके बाद स्मारक भवन में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 19 से 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था। बहरहाल, गुरुवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया।

उधर, उत्तराखंड में अब तक 871 पक्षियों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद से अब तक 871 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक कौए ही हैं, जिनकी संख्या 754 हो गई है। हालांकि, पिछले चार दिन से पक्षियों की मौत के मामलों में कमी आई है। मंगलवार को प्रदेश में कुल 49 पक्षियों की मौत हुई, जिनमें 37 कौए हैं। इसमें भी 32 कौओं की मौत देहरादून वन प्रभाग में हुई है।

राजस्थान के 17 जिलों में मंगलवार को 219 पक्षियों की और मौत हो गई। इसके साथ ही समूचे प्रदेश में तीन हफ्तों में पक्षियों की मौत का आंकड़ा 5,759 हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर अलग-अलग चार स्थानों पर मृत मिले मुर्गो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (आइसीएआर) भोपाल से पशुपालन विभाग को मिली रिपोर्ट में इसका पता चला है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से मुर्गे लाने पर प्रतिबंध का समय बढ़ा दिया है।

पंजाब के रोपड़ जिले में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। एनआरडीडीएल (नार्थ रीजनल डिसीसिज डायग्नोस्टिक लैब) के प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले रोपड़ से वन विभाग ने मृत प्रवासी पक्षी बार हैड गोश को जांच के लिए लैब में भेजा था। सैंपल को जांच और पुष्टि के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान में भेजा था। वहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उधर, नगरोटा सूरियां में मंगलवार को 10 परिंदों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका