न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्तमान समय के बेहतरीन फील्डर्स है ये 10 क्रिकेट खिलाडी

हम आपको क्रिकेट के वर्तमान समय के बेहतरीन फील्डर्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 4:06:04

वर्तमान समय के बेहतरीन फील्डर्स है ये 10 क्रिकेट खिलाडी

वर्तमान समय में क्रिकेट के खेल का स्तर इतना ऊँचा हो गया है कि टीम में सेलेक्ट होने के लिए कई खिलाडी कतार में खड़े हैं और इन खिलाडियों को अपनी बेटिंग या बालिंग के साथ अव्वल दर्जे का फील्डर होने की भी जरूरत हैं। क्योंकि सभी टीमें सलेक्शन में बेहतरीन फील्डर्स को चुनना पसंद करती हैं। और ऐसे कई खिलाडी भी हैं जो अपनी बेहतरीन फील्डिंग के चलते सामने वाली टीम को पराजित कर देते हैं। आज हम आपको क्रिकेट के वर्तमान समय के बेहतरीन फील्डर्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

* ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

अपनी असाधारण और गैर पारंपारिक बल्लेबाजी के लिए विख्यात मैक्सवेल फील्ड में अपनी चुस्ती के लिए भी मशहूर हैं। ये मौजूदा समय में सबसे एनर्जी वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में भी मैक्सवेल हर टीम की ख्वाहिश होंते हैं और विपक्षी टीम के लिए खतरा।

* ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)


कप्तान बनने के बाद मैक्कुलम के खेल में बेहद निखार आया है। इनके जैसा प्रभाव फील्ड में कोई खिलाड़ी नहीं डाल सकता। कीपर के रूप में हो या कवर्स में खड़े हो, मैक्कुलम का ‘असर’ मैदान मे दिख ही जाता है। क्रिकेट के मैदान में मैक्कुलम अबतक 450 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं।

best fielders,cricket,cricket updates

* अजिक्य रहाणे (भारत)

इस बात से शायद ही कोई मना करे कि पिछले दो-तीन साल में अजिंक्य रहाणे एक बहुत बेहतरीन क्रिकेटर बन के उभरे हैं। अपनी कप्तानी में वो भारत को एक सीरीज भी जीता चुके हैं। भारत से बाहर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में शतक बना चुके रहाणे कहीं भी फील्डिंग करने में माहिर हैं। रहाणे एक टेस्ट में 8 कैच लपकने वाले इकलौते खिलाड़ी है। मौजूदा समय में उनसे बेहतर स्लीप का कोई फील्डर नहीं है।

* रविन्द्र जड़ेजा (भारत)


‘सर’ जड़ेजा के नाम से विख्यात रविन्द्र जड़ेजा एक परफेक्ट ऑलराउंडर हैं। गेंद और बल्ले के साथ-साथ वो फील्डिंग में भी माहिर हैं। बैकवर्ड प्वाइंट पर युवराज की जगह लेने वाले जड़ेजा, अंतर्राष्ट्रीय में 100 कैच लेने के दहलीज पर हैं। जड़ेजा काफी दूर से भी डायरेक्ट हिट मार सकते हैं।

* स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एक शानदार और समझदार बल्लेबाज से साथ-साथ एक सुपर फील्डर भी हैं। अपनी डाइव और स्फूर्ति के लिए मशहूर स्मिथ मैदान में काफी एकाग्र रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लिए कैच ने उनके मानसिक मजबूती का भी उदाहरण दे दिया। आईपीएल में भी उनकी फील्डिंग उनका ‘प्लस प्वाइंट’ है।

* फैफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के टी-20 कप्तान फैफ डू प्लेसी फील्डिंग में अपने देश की धरोहर संभाल रहे हैं। सबसे मुश्किल माने जाने वाली पीछे की कैच लेने में डू प्लेसी उस्ताद हैं। भाग कर कैच लेने में माहिर डू प्लेसी का 2008 में मिडलसेक्स के खिलाफ लिया गया कैच एक मिसाल बन चुका है।

* केरॉन पॉलार्ड (वेस्ट इंडीज)

6 फुट 6 इंच लंबे ट्रिनिडाड के खिलाड़ी केरॉन पॉलार्ड का खौफ जितना बल्ले से है, उतना ही कहर वो अपनी फील्डिंग से भी मचा सकते हैं। बाउंड्री लाइन पर उछल कर हैरतअंगेज कैच लेने से लेकर छक्के रोकने तक, पॉलार्ड सब कुछ बड़ी आसानी से कर सकते हैं। बाउंड्री पर पॉलार्ड के ऊपर से छक्का मारना हर खिलाड़ी के लिए चुनौती होता है।

best fielders,cricket,cricket updates

* सुरेश रैना (भारत)

ग्रेग चैपल रैना को बाएं हाथ का तेदुलकर कहते थे। लेकिन रैना मौजूदा समय में भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर हैं। सीमित ओवर के खेल में रैना से बेहतर फील्डर शायद ही कोई दूसरा हो। चैन्नई सुपर किंग्स में रैना एक ‘कंपलीट मैन’ हैं।

* ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज)

मौजूदा समय में इनसे ज्यादा समर्पित क्रिकेटर शायद ही कोई दूसरा हो। ब्रावो एक बेहतरीन ऑलराउंडर ही नहीं, बल्कि एक शानदार एंटरटेनर भी हैं। स्पोर्ट्स के ऑस्कर कहे जाने वाले अमेरिकन स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित ब्रावो एक हाथ से कैच लेने में माहिर हैं। ब्रावो से बेहतर क्रिकेट मौजूदा समय में वेस्ट इंडीज के पास नहीं है।

* एबी डीवीलियर्स (साउथ अफ्रीका)


साउथ अफ्रीका के ‘सुपरमैन’ एबी इस सूची में नंबर एक हैं। मैदान में हर तरफ शॉट मारने के लिए विख्यात एबी ने क्रिकेट की अपनी ही नई परिभाषा ही दी है। कीपिंग के दौरान पहली स्लीप तक लंबी डाइव मारने वाले डीवीलियर्स हर मैच में अपनी फील्डिंग से ही औसतन 15-20 रन बचा लेते हैं। एबी हर कोने में फील्डिंग करने में सिर्फ सक्षम ही नहीं, माहिर भी हैं। उनसे बेहतरी फील्डर फिल्हाल तो कोई दूसरा नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल