न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में ढहा दिए जाएंगे पुराने मंदिर और भवन, नगर निगम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

अयोध्या नगर निगम पुराने और जर्जर हो चुके मंदिरों और भवनों की ठीक से देखरेख न होने के चलते इन्हें ढहाने की चेतावनी जारी की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 12:55:08

अयोध्या में ढहा दिए जाएंगे पुराने मंदिर और भवन, नगर निगम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Municipal Corporation) पुराने और जर्जर हो चुके मंदिरों और भवनों की ठीक से देखरेख न होने के चलते इन्हें ढहाने की चेतावनी जारी की है। नगर निगम के मुताबिक सुरक्षा के हिसाब से ये बेहद पुराने घर और मंदिर लोगों के खतरे की घंटी बन चुके हैं। इसके लिए लगभग 176 पुराने भवन औऱ मंदिरों के मालिकों और संरक्षकों को नोटिस भेजा गया है जिनमें ज्यादातर मंदिर, मंदिर का हिस्सा, धर्मशाला और श्रद्धालुओं के शेल्टर होम शामिल हैं। नगर निगम ने पुराने मंदिरों और भवनों के मालिकों-प्रशासन को अंतिम नोटिस जारी करके इन मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए वक्त दिया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है, नहीं तो इन्हें ढहा दिया जाएगा। अयोध्या म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर आरएस गुप्ता ने कहा कि चाहे वह मंदिर हो या घर हो, लोगों के पास उनका खुद का विकल्प होगा कि वे इसे तोड़ना चाहते हैं या इसे रिनोवेट करना चाहते हैं।

कमिश्नर ने ये भी कहा कि अगर भवन के मालिक या मंदर के संरक्षक इसे नष्ट करना चाहते हैं, ढहाना चाहते हैं तो वे नगर निगम से भी मदद मांग सकते हैं। 176 में से 59 लोगों ने अपने घरों को रिनोवेट किया है जिनमें से 6 लोगों ने अपनी बिल्डिंग को नष्ट करवा दिया है। अगर वे इसे रिनोवेट करवाना चाहते हैं तो इसकी भी पूरी जानकारी हमें दें। नगर निगम की तरफ से उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है। कहा गया है कि इस तय समय के भीतर उन्हें बता दिया जाए कि उन्हें क्या करना है वरना ये जर्जर भवन और मंदिर ढहा दिए जायेंगे। रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'राज्य सरकार को प्राचीन मंदिरों की मरम्मत करानी चाहिए जो असुरक्षित पड़ चुके हैं।' मटिया मंदिर समिति के सदस्य रामचंद्र ने कहा, 'यह मंदिर 500 साल पुराना है और इसमें भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं।'

जानकारी के मुताबिक अयोध्या में 200 के करीब ऐसे छोटे- बड़े मंदिर हैं जो सुरक्षा के लिहाज से काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं वहीं 176 करीब पुराने भवन हैं। नगर निगम के मुताबिक 6 बेहद जर्जर आवासीय अवस्था में पहुंच चुके हैं, उन्हें गिरा दिया गया है, बाकी के लिए नोटिस जारी किया गया है।

रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'राज्य सरकार को प्राचीन मंदिरों की मरम्मत करानी चाहिए जो असुरक्षित पड़ चुके हैं।' मटिया मंदिर समिति के सदस्य रामचंद्र ने कहा, 'यह मंदिर 500 साल पुराना है और इसमें भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं।' उन्होंने आगे कहा, ' हमारे पास इसकी मरम्मत के लिए पैसे नहीं है। इस तरह के प्राचीन मंदिरों का ढहाया जाना अच्छा निर्णय नहीं है। सरकार को कुछ मदद करनी चाहिए।' वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के राम सजीवन दास ने कहा, 'हमारी जानकारी में यह मंदिर 400 से 500 साल पुराना है। सरकार को हमारी धरोहरें बचाने में मदद करनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे