न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी जीतने के लिए अम‍ित शाह झौकेंगे पूरी ताकत, अगले 10 दिन में करेंगे 4 दौरे

प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है, जिसके चलते राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले दस दिनों में चार बार यूपी के दौरे पर पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 7:05:13

यूपी जीतने के लिए अम‍ित शाह झौकेंगे पूरी ताकत, अगले 10 दिन में करेंगे 4 दौरे

प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है, जिसके चलते राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले दस दिनों में चार बार यूपी के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान अमित शाह पार्टी में चुनावी रणनीति का ढांचा माने जाने वाले बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांक‍ि बीजेपी ने यूपीए सरकार के प्रति नाराजगी और मोदी वेव के चलते 2014 का लोकसभा और 2017 का विधान सभा चुनाव र‍िकॉर्ड सीटों से जीता था, लेकि‍न 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की राह आसान होती नहीं नज़र आ रही है। इस कठिन चुनौती के पीछे दो वजह हैं। पहली, लगभग 24 साल की राजनैतिक अदावत के बाद एसपी-बीएसपी ने हाथ मिलाने का फैसला किया है और 38-38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। दूसरी, लगभग एक दशक से लग रही अटकलों के बींच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आखिरकार उतार ही दिया है। प्रियंका को कांग्रेस महामंत्री और पूर्वी उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लगभग साढ़े चार साल की केंद्र में दो साल के करीब की प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी झेल रही बीजेपी जहां एक ओर पहले से ही उत्तर प्रदेश जैसे महत्तपूर्ण राज्य में 71 सीटों पर हुई 2014 की लोकसभा जीत का रि‍कॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में पदार्पण भी बीजेपी के एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।

अम‍ित शाह 30 जनवरी को राजधानी लखनऊ और कानपुर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं फ़रवरी 2 को अमित शाह पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ही बीजेपी को गठबंधन के सबसे अधिक साइड एफफ़ेक्ट्स का सामना पड़ सकता है। ऐसे में अमि‍त शाह की हुंकार कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ख़ासी कारगर साबित हो सकती है।

अम‍ित शाह ब्रिज क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी अध्‍यक्ष एटा 6 फ़रवरी को जाएंगे। शाह का यूपी दौरा यहीं समाप्त नहीं होगा। वह 8 फ़रवरी को महाराजगंज और जौनपुर में गोरख्श काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों की माने तो फ़रवरी से चुनाव आने तक लगातार केंद्र से बड़े नेताओं का दौरा अब जारी रहेगा। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभाएं होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत