न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवैसी का PM मोदी पर विवादित बयान, कहा- चाय वाले को इतना मारूंगा कि कान से खून निकलने लगेगा...

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी और जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 12:59:45

ओवैसी का PM मोदी पर विवादित बयान, कहा- चाय वाले को इतना मारूंगा कि कान से खून निकलने लगेगा...

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी और जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के रविवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिए गए बयान के बाद राज्‍य की राजनीति गरमा गई है. योगी के बयान पर औवैसी के बाद अब उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि हमारी 100 पीढ़‍ियां हिंदुस्‍तान में रहेंगी। हम आपसे लड़ेंगे और पराजित करेंगे। योगी को आड़े हाथों लेते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि योगी के पास उन्हें पाकिस्तान भेजने की क्षमता नहीं है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया है। हैदराबाद के चारमीनार विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी अपमानजनक प्रयोग करते हुए कहा कि ''चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा-इतना मारूंगा कि कान में से पीप निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा''।

telangana elections 2018,telangana assembly elections 2018,akbaruddin owaisi,telangana chunav 2018,asaduddin owaisi,yogi adityanath,aimim

अकबरुद्दीन ओवैसी ने ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा, ''आज एक और आया, वो कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशे जैसा दिखता है। किस्मत से चीफ मिनिस्टर भी बन गया, कह रहा है निजाम की तरह ओवैसी को भगाऊंगा, अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे। तेरा मुकाबला करेंगे और तेरी मुखालफत करेंगे''। अकबरुद्दीन ने कहा, 'हम ख्‍वाजा अजमेरी, ताज महल और कुतुब मीनार, चारमीनार, जामा मस्जिद और मक्‍का मस्जिद की धरती को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। हम आपसे लड़ेंगे और पराजित करेंगे।' इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने भी योगी आदित्‍यनाथ पर हमला बोला था। उन्‍होंने कहा कि योगी को अपने क्षेत्र गोरखपुर की फिक्र नहीं है, जहां हर साल सैकड़ों बच्चे बीमारी से मरते हैं। उन्होंने बीजेपी और योगी से यह भी सवाल किया कि अगर योगी, मोदी और बीजेपी के खिलाफ बोला तो क्या मुल्क से भगा देंगे? ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी का मॉडल है हिंदू-मुस्लिम। बीजेपी का मॉडल क्या है कि हर तकरीर में अमित शाह आते हैं, बोलने को कुछ नहीं है अमित शाह के पास। अमित शाह कभी ये तो बताओ कि आपने 4.5 साल में हिंदुस्तान में क्या काम किया? ऐसा क्या है जो आप करना चाहते थे जो नहीं कर पाए?'

इससे पहले योगी ने विकाराबाद जिले के तंदुर शहर में कहा था, 'तेलंगाना में बीजेपी सरकार बनाती है तो मैं आप से यह सकता हूं कि ओवैसी को भी हैदराबाद से उसी तरह से भागना पड़ेगा जैसे निजाम भागने पर मजबूर हुए थे। बीजेपी सबको सुरक्षा देगी लेकिन किसी को अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देगी।’ उन्होंने कांग्रेस और टीआरएस पर मुस्लिम तुष्‍टीकरण करने और धार्मिक आधार पर उनके लिए योजनाएं बनाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि तेलंगाना में बुधवार यानी 5 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म होगा। टीआरएस जहां अकेले 107 सीटों पर सत्ता में वापसी के लिए चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वहां ‘प्रजा कुटामी’ (पीपुल्स एलांयस) के नाम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। इनमें कांग्रेस के 94 सीटों पर प्रत्याशी हैं। भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत