न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : रोज 130 रु. से भी कम कमाते हैं चमकी बुखार पीड़ित बच्चों के माता-पिता, अब तक हुई 155 से ज्यादा मौतें

बिहार में चमकी बुखार यानि एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की वजह से अब तक 155 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। बिहार में बीते एक महीने से इसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 10:42:06

बिहार : रोज 130 रु. से भी कम कमाते हैं चमकी बुखार पीड़ित बच्चों के माता-पिता, अब तक हुई 155 से ज्यादा मौतें

बिहार में चमकी बुखार यानि एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की वजह से अब तक 155 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। बिहार में बीते एक महीने से इसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर मुजफ्फरपुर में दिखा है। जहां अकेले श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में अब तक 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) को दिमागी बुखार और चमकी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। बुखार की वजह से मचे हाहाकार के बीच आज इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सर्वोच्च अदालत में मुजफ्फरपुर मामले से जुड़ी दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

वही बिहार सरकार की ओर से मिले आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्वे करवाया जिसमें चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों के माता-पिता की आय को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशियो इकोनॉमिक सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश पीड़ित बच्चों का परिवार बीपीएल के नीचे हैं।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अभी तक विभाग ने 287 पीड़ित परिवारों से मिला है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि मरने वाले बच्चों के माता-पिता काफी गरीब हैं। इन परिवारों की मासिक आमदनी करीब 4,465 रुपये है।

सर्वे के मुताबिक कई परिवार की सलाना आमदनी मात्र 10 हजार रुपये है। सर्वे में एक और बात का खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि पीड़ित परिवारों में से करीब 77 प्रतिशत परिवार में 6-9 सदस्य हैं। पीड़ित 235 मरीजों के परिवार मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। बता दें कि बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों को लेकर कई डॉक्टर कह चुके हैं कि एइएस की एक बड़ी बजह कुपोषण भी है।

नहीं है घरों में पिने का साफ पानी

मरने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि बुखार लगने से पहले उनके बच्चे धूप में खेल रहे थे तभी अचानक से बीमार होने लगे। 61 परिवार ने बताया कि उनका बच्चा बीमार पड़ने से एक रात पहले कुछ नहीं खाया था। अनुमान के मुताबिक जिन लोगों का सर्वे हुआ है उनमें से 191 के पास कच्चा मकान है। जबकि, 102 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है।

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इन घरों में 87% लोगों के पास पीना का साफ पानी नहीं है जबकि करीब 60% फीसदी लोगों के घरों में टॉयलेट नहीं है। बीमार लोगों के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे एंबुलेंस योजना के बारे में 84% प्रतिशत परिवार को जानकारी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत