न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kisan Andolan: आज से और तेज होगा किसान आंदोलन, 1500 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ आ रहे 30,000 किसान

पंजाब सात जिलों के लगभग 1,000 गांवों से 1,500 से अधिक वाहन, जिनमें 1,300 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली की ओर आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 9:39:35

Kisan Andolan: आज से और तेज होगा किसान आंदोलन, 1500 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ आ रहे 30,000 किसान

कृषि कानून रद्द करवाने की मांग पर अड़े किसान आज आंदोलन और तेज करेंगे। किसान आज देशभर में टोल फ्री करेंगे। साथ ही दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे जाम करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर। एस। राजेवाल ने कहा कि हम 12 दिसंबर को डिप्टी कलेक्टर के दफ्तरों, बीजेपी नेताओं के घरों के सामने प्रदर्शन करेंगे। हालांकि रेलवे सेवाओं पर असर ना डाले जाने की बात कही जा रही है।

आपको बता दे, सर्दी और कोरोना के बावजूद किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 17 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर एक-एक कर अब तक 11 किसान दम तोड़ चुके हैं। किसी की जान पेट या सीने में दर्द की वजह से तो किसी की हादसे में गई। सर्दी में आसमान तले बैठे किसान लगातार बीमार पड़ रहे हैं।

kisan andolan,farmers protest,punjab,farmers protest news,news

30,000 किसान होंगे शामिल

दूसरी ओर पंजाब सात जिलों के लगभग 1,000 गांवों से 1,500 से अधिक वाहन, जिनमें 1,300 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली की ओर आ रही है। किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के अनुसार पंजाब के प्रदर्शनकारियों का एक नया काफिला आ रहा है, जिसके रविवार तक दिल्ली सीमा तक पहुंचने की उम्मीद है। किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) का अनुमान है कि काफिले में 1,000 कारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगभग 30,000 प्रदर्शनकारियों आ रहे हैं। वहीं जिला के आलाअधिकारियों ने कहा कि वे प्रदर्शनकारियों और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गिनती नहीं कर रहे। KMSC के प्रेस सचिव बलजिंदर सिंह संधू ने कहा कि नया काफिला लंबे समय तक टिकेगा। हम राशन, रजाई, कपड़े, एलपीजी सिलेंडर, बाल्टियाँ आदि लेकर आ रहे हैं। हमारी ट्रॉलियाँ वाटरप्रूफ शीट्स से ढकी हुई हैं और हम दिल्ली के मौसम के लिए तैयार हैं। आपको बता दें KSMC ही पहला किसान संगठन था जिसने केंद्र की मोदी सरकार के किसान कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।

कहां पहुंचेगा ये काफिला?

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार KSMC के नेताओं ने बताया कि कई समूहों में काफिला दो सप्ताह पहले कोंडली से लगी सीमा पर पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों के पहले समूह की जगह लेगा। रिपोर्ट के अनुसार KMSC के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही लोगों का बड़ा हूजूम है लेकिन हम रास्ता खोज लेंगे। अगर हमें जगह नहीं मिलती है, तो हम जहां भी रुक सकते हैं रुकेंगे। इसके अलावा हम कोंडली में पहले से ही रुके हुए हैं। हम वहां पहले से मौजूद उन लोगों की जगह लेंगे, जो घर लौटेंगे। पन्नू ने कहा कि काफिले में अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, जालंधर, होशियारपुर, फिरोजपुर और मोगा के प्रदर्शनकारी हैं। एक-दूसरे के साथ वे राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर लुधियाना स्थित डोरा में लगभग 5 बजे इकट्ठा हुए। वे छोटे समूहों में आगे बढ़ेंगे ताकि राजमार्ग पर भीड़भाड़ न हो।'

पन्नू ने कहा कि काफिला शनिवार दोपहर तक दिल्ली की सीमा पर पहुंचने से पहले हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में रुकेगा। यह यात्रा अब रुकेगी नहीं। केंद्र को जून-जुलाई में हमारी बात सुननी चाहिए थी।

फरीदाबाद में 3,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

उधर, किसानों के टोल प्लाजा को घेरने के आह्वान पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट है। आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रदर्शन के दौरान लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इस दौरान करीब 3,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फरीदाबाद जिले के हर टोल प्लाजा पर एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना के पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हरियाणा में आंदोलित किसानों ने टोल प्लाजा बंद करने की धमकी दी है। जिसे देखते हुए सभी पांच टोल प्लाजा पर 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी दंगा-रोधी उपकरण के साथ वहां तैनात किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर