न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर : 100 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात

कोरोना वायरस को लेकर डर की वजह इससे संक्रमित लोगों की गिनती और मौतों का आकड़ा भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 8:55:09

अच्छी खबर : 100 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है। चीन में तकरीबन 80 हजार लोग इस वायरस से लड़ रहे है। पूरी दुनिया इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3400 से ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस को लेकर डर की वजह इससे संक्रमित लोगों की गिनती और मौतों का आकड़ा भी है। लेकिन 100 साल के बुजुर्ग ने कोरोना का मात दे दी है। वो पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस मरीज के इलाज की खास बात यह है कि आधुनिक दवाओं के साथ साथ पारंपरित चिकित्सा पद्धति का भी इस्तेमाल किया गया है। शिन्हुआ के मुताबिक शख्स को शनिवार को वुहान के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वुहान में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए थे।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

coronavirus,prevention of corona virus in hindi,china,coronavirus news,world news

चीनी मीडिया ने इस मामले में जानकारी दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना के संक्रमण से मुक्त यह शख्स सबसे उम्रदराज शख्स भी बन गए। 24 फरवरी को हुबेई के मैटरनिटी ऐंड चाइल्ड हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ्लू जैसी सांस की बीमारी के अलावा इस बुजुर्ग मरीज को अल्जाइमर, हाई ब्लडप्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारी थी। 13 दिनों की जांच और ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। इलाज के दौरान उन्हें एंटी-वायरल दवाओं के साथ साथ घरेलू दवाओं का भी इस्तेमाल किया गया।

कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान में पठान ने चीन पर उतारा गुस्सा, कहा - गधे..., देखे वीडियो

चीन के बाद कोरोना वायरस की वजह से जिस देश को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वे इटली है। इटली में कोरोनो वायरस की वजह से 133 लोगों की मौत हुई है। कोरोनो वायरस के 1,492 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह इटली में कुल 7,375 मामले हो गए हैं और मृतकों की संख्या 366 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौतें उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत देश भर के सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

दुनिया में कोरोना वायरस से होंगी 1.5 करोड़ लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया में 50 की मौत

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दक्षिण कोरिया के सैकड़ों चर्च रविवार को बंद रहे और ऑनलाइन सेवाएं दी गईं। गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया में एक सप्ताह से अधिक समय में कोरोना वायरस के न्यूनतम मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में 7,313 मामले दर्ज किए गए हैं। मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।

कोरोना वायरस की वजह से इन देशों में चुंबन पर लगा बैन

ईरान में 194 की मौत

ईरान में कोरोना वायरस से 49 और लोगों की मौत रविवार को हो गई। इस्लामी गणराज्य में वायरस फैलने की शुरुआत से अब तक यह एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां वायरस से मरने वालों की संख्या 194 पर पहुंच गई है।

हॉस्पिटल से भागा कोरोना वायरस का मरीज, पूरे शहर में मचा हड़कंप

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका