न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

हम कुछ बाते आपको बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप इस वायरस से बच सकते है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 3:37:42

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने सभी लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इस वायरस से बचने के लिए कुछ लोग देशी नुस्खे अपना रहे है तो कुछ ऐंटिबायॉटिक्स दवाएं खा रहे है। लोगों में इस वायरस को लेकर इतना खौफ है कि हल्‍की खांसी या जुकाम को लेकर भी डर रहे है। ऐसे में दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का इस वायरस के बारे में कहना है कि कोरोना वायरस से खौफ में जीने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस 1 ह्यूमन वायरस है। डॉ गुलेरिया के मुताबिक कोरोना वायरस से मौत की दर 2 से 3% ही है, यानी 98% लोग ठीक हो जाएंगे। AIIMS डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के आसपास में किसी शख्स को कोरोना वायरस हुआ है, तो पूरी आबादी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस एक ड्रॉपलेट इनफेक्शन है जो 2 मीटर तक ही जा पाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना से पीड़ित कोई शख्स खांसता है तो इसका वायरस 2 मीटर की दूरी तक हवा में रहता है और अगर कोई व्यक्ति उस वक्त उस हवा को सांस के जरिए अंदर लेता है तो उसे यह इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में हम कुछ बाते आपको बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप इस वायरस से बच सकते है...

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

हाथों को साफ रखना

कोरोना वायरस को भगाने का सबसे आसान तरीका हाथों को साफ रखना। कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। दिनभर में जितनी बार हो सके हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं। ऐसे में अगर पानी या साबुन से हाथ धोना संभव न हो तो 70 प्रतिशत ऐल्कॉहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करे।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

हाथों को आंख, नाक और मुंह पर लगाने से बचें

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बार-बार अपनी नाक, आंख और मुंह में हाथ लगाने से बचें। दरअसल, अगर आपने गलती से किसी संक्रमित जगह को छू लिया और उसके बाद आप अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने में आप इस वायरस से खुद को संक्रमित कर लेंगे। इसलिए गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल न छूएं।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

​लिफ्ट का बटन और दरवाजों का हैंडल न पकड़ें

पब्लिक प्लेस पर लगे दरवाजे, लिफ्ट के बटन और टॉइलट के दरवाजों के नॉब और हैंडल, सबसे ज्यादा संक्रमित होते हैं। ऐसे में जब पूरी दुनिया में कोरोना का संक्रमण हो रहा है तो आपको इन्हें पकड़ने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपको बता दे, कोरोना वायरस किसी भी सतह पर 9 दिनों तक जिंदा रहता है। लिहाजा कोशिश करें लिफ्ट के बटन को कोहनी से प्रेस करें। अगर आपने इन्हें छू भी लिया तो जल्द से जल्द हाथ को ऐल्कॉहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर या साबुन से साफ करें।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर के दौरान रखे ध्यान

पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासकर मेट्रो और बसों में सफर कर रहे हैं तो अपने चेहरे को मास्क से ढक कर रखने की कोशिश करें। सामान्य सर्जिकल मास्क आपको वायरस से नहीं बचा सकता इसलिए एन95 या एन99 मास्क का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास मास्क नहीं है तो किसी सर्दी-खांसी वाले व्यक्ति के आसपास खड़े होने से बचें।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

​दूसरों से हाथ मिलाने से बचें

ज्यादातर वायरस हाथों से ही फैलते हैं। अगर आपके हाथ गंदे हैं और आप किसी दूसरे व्यक्ति से अपना हाथ मिलाते हैं तो आपके गंदे हाथों में मौजूद वायरस दूसरे व्यक्ति के हाथ तक पहुंच जाते हैं। लिहाजा इस वक्त जब कोरोना वायरस का डर देशभर में फैला हुआ है, बेहतर होगा कि आप किसी से हाथ मिलाने की बजाए उन्हें दूर से ही नमस्ते करें। ऐसा करने से आप वायरस से भी बचे रहेंगे।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

​भीड़भाड़ वाली जगह जैसे- मॉल या सिनेमा जाने से बचें

मॉल और सिनेमा हॉल में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। इनमें से कौन वायरस से संक्रमित है ये बताना मुश्किल है। ऐसे में डॉक्टर भी यही सलाह दे रहे हैं कि कोरोनो वायरस से बचने के लिए इस वक्त मॉल और सिनेमा हॉल में न जाएं।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

​सोशल गैदरिंग शादी पार्टी में जाने से बचें

कोरोना वायरस का फिलहाल कोई इलाज या टीका मौजूद नहीं है. ऐसे में शादी पार्टियों और फैमिली गेट टु गेदर करने से बचें ताकि वायरस के फैलने के खतरे से बचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से यही अपील कि है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग किसी भी तरह की बड़ी सोशल गैदरिंग में जाने से बचें।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से बचें

डॉक्टरों की सलाह है कि अब जब देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले इतनी बड़ी तादाद में सामने आ रहे हैं, एयरपोर्ट्स और रेलवे स्टेशन जहां भीड़ भाड़ बहुत अधिक होती है और दूसरे शहरों और देशों से लोग आते हैं, वहां जाने से बचना ही सही कदम होगा। इन जगहों पर तभी जाएं जब जाना बेहद जरूरी हो। साथ ही इन जगहों पर जाएं तो एक फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर साथ रखें ताकि आप अपना ख्याल रख सकें।

आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 5 और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना वायरस के 39 मामले हो गए हैं। केरल में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित 5 लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। ये सभी मामले पथानामथिट्टा जिले में सामने आए हैं। यहां हाल ही में 3 लोग इटली से लौटे थे। इनको कोराना का संक्रमण था और इसकी वजह से दो अन्य लोग भी वायरस का शिकार हो गए। उन्हें पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्‍मीर में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत