फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए टिप्स

By: Ankur Sat, 28 Oct 2017 12:10:40

फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए टिप्स

'फर्स्ट टाइम सेक्स' यह शब्द ही एक्साइटमेंट से भरा है। लड़का और लड़की दोनों के लिए पहली बार सेक्स करना एक अबूझ पहेली ही रहती है क्योंकि दोनों एक दूसरे के शरीर और इमोशंस से अनजान होते हैं। दोनों पहली बार के सेक्स (First Time Sex) को लेकर काफी उत्तेजना और भय में रहते हैं। इसकी वजह से कई बार चूक भी हो जाती है। सुहागरात में या गर्ल फ्रेंड के साथ आपसी सहमति के बाद अगर आप पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं तो टेंशन या सेक्स को लेकर मन में भय रखना सेक्स के मजे और आनंद के रंग में भंग कर सकता है। पहली बार सेक्स को लेकर कुछ लोग रोमांचित होते हैं, तो कुछ संदेह और संकोच के घेरे में। वैसे सबके दिल में इन पलों को अलग और रोमांटिक बनाने का विचार तो जरूर होता है। इसलिए आज हम आपको बताए जा रहे हैं पहली बार सेक्स करने के कुछ टिप्स, जिसकी सहायता से आप पहले सेक्स को यादगार बना सकेंगे।

* अपने पार्टनर से पहली बार सेक्स शुरू करने से पहले बातें बहुत जरूरी हैं। ये बातें आपके दोनों के बीच जमी बर्फ को पिघलाने का काम करेंगी। आप चाहें तो अपने पार्टनर से मजेदार और उसकी रुचि के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे उसकी पसंद-नापसंद इत्यादि के बारे में जानना ऐसा करने से आप अपने पार्टनर को रोमांचित भी करेंगे और और आपको सेक्स के दौरान मजा भी आएगा।

* अगर आप पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं तो आराम से लड़की के नज़दीक जाएं। बेहतर होगा आप फोरप्ले पर ज्यादा ध्यान दें। इससे लड़की के मन में डर कम होगा और वह आपपर भरोसा कर पाएगी। सेक्स के लिए जल्दी न करें, इस काम को पूरा आनंद लेते हुए करें।

* सेक्स में यकीन और भरोसा बहुत जरूरी है। आप जिनके साथ सहज महसूस करते हैं, उन्हीं के साथ पहली बार सेक्स करें। एक-दूसरे को तैयार होने का मौका दें, एक-दूसरे से प्यार भरी और कामोत्तेजक बातें करें। इससे सेक्स में अच्छा महसूस करने की संभावना बढ़ जाती है। पहली बार सेक्स के दौरान अगर आप यह जान जाएंगे कि आपके पार्टनर को किन स्थानों पर छूना अच्छा लगता है तो आप इसका और अधिक आनंद उठा पाएंगे।

intimacy,intimate,first time intimacy,relationship ,फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए टिप्स

* अगर आप पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं, तो कभी भी शराब का सेवन न करें। क्योंकि ऐसा करने से आप अपने होश खो सकते हैं और आपकी साथी के साथ ज्यादती कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने पूरे होश में रहे, जिससे आपकी पार्टनर भी आपके नज़दीक आने में न हिचकिचाए।

* माहौल को रोमांटिक बनाइए। लाइट रोमांटिक म्यूजिक कमरे के माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। आप अरोमा कैंडल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कमरा खुशबू और रूमानियत से भर जाएगा। विशेष प्रकार के रंग और खुशबू भी सेक्स हार्मोन को उकसाते हैं। आप डांस के साथ फोरप्ले को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

* पहली बार सेक्स (First Time Sex) करने के लिए किसी ऐसे स्थान का चयन करें जहां आप सहज महसूस करते हैं, और जहां आपको कोई बाधा न पहुंचा सके। अच्छा माहौल तैयार करें। रुम में लाइट और रोमांटिक म्यूजिक बजाएं और मोमबत्तियां सजाकर ऐसा माहौल तैयार करें जो आपके पार्टनर को अच्छा लगे।

* अपने पार्टनर से उसकी सेक्स फेंटेसी के बारे में पूछें और उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपके पार्टनर को किस तरह से सेक्स करना पसंद है, ठीक वैसे ही पेश आएं जैसे आपका पार्टनर डिमांड करता है। इससे आप सेक्स को अच्छे से इजॉय कर पाएंगें। और अपने साथी को भी सेक्स का पूरा सुख देंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com