न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक ₹1400 सस्ता हुआ सोना, ट्रंप के ऐलान से धड़ाम हुए दाम, जानें 10 ग्राम का नया रेट

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान मुख्य वजह माना जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 11:26:09

अचानक ₹1400 सस्ता हुआ सोना, ट्रंप के ऐलान से धड़ाम हुए दाम, जानें 10 ग्राम का नया रेट

सोने की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों से चल रही लगातार तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान मुख्य वजह माना जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर स्पष्ट रूप से कहा कि गोल्ड पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इस बयान के कुछ ही घंटों के भीतर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में बड़ी गिरावट आई और इसका सीधा असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार के कारोबारी दिन सोने के दाम 1409 रुपये या 1.38% गिरकर 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम के लिए 1,00,389 रुपये पर आ गए। दिन के दौरान यह भाव एक समय 1,01,199 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन कारोबार के अंत में भारी दबाव में आकर नीचे आ गया। गौरतलब है कि MCX पर सोने का अब तक का सर्वाधिक भाव 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है और मौजूदा कीमत इस रिकॉर्ड स्तर से 1,861 रुपये कम है। मंगलवार को भी वायदा कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिससे यह संकेत मिला कि बाजार में दबाव अभी बरकरार है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। ट्रंप के गोल्ड पर टैरिफ न लगाने वाले बयान के बाद गोल्ड फ्यूचर्स 2.48% गिरकर 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। इस तेज गिरावट ने दुनिया भर के निवेशकों और ट्रेडर्स को चौंका दिया, जो लगातार बढ़ते सोने के दामों के बीच ऊंचे रेट पर सौदे कर रहे थे।

घरेलू बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,201 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन दिन के अंत तक यह टूटकर 99,957 रुपये पर बंद हुआ। यानी एक दिन में 244 रुपये की गिरावट आई। 22 कैरेट सोना घटकर 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 20 कैरेट सोना 88,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की ओर से खरीदारी के रुझान में थोड़ी हलचल देखी जा रही है, हालांकि अभी भी सोना अपने 1 लाख रुपये के स्तर के आसपास ही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, अमेरिकी आर्थिक नीतियां और वैश्विक मांग के आंकड़े सोने के भाव में और उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। निवेशकों को फिलहाल सावधानी से सौदे करने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि सोने के दाम का रुख फिलहाल अनिश्चित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर