न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुकेश खन्ना ने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और ‘शक्तिमान’ में रणवीर सिंह के रोल को लेकर कही यह बात

एक्टर मुकेश खन्ना कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने टीवी और सिनेमा दोनों जगह खूब काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 2:56:52

2 News : मुकेश खन्ना ने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और ‘शक्तिमान’ में रणवीर सिंह के रोल को लेकर कही यह बात

एक्टर मुकेश खन्ना कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने टीवी और सिनेमा दोनों जगह खूब काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ से मिली। लोग उनके इन किरदारों को आज भी याद रखते हैं। मुकेश बिंदास बोल के लिए भी जाने जाते हैं। वे बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं, फिर चाहे किसी को वो अच्छी लगे या बुरी। अब मुकेश ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' और रणबीर कपूर के इसमें भगवान राम का रोल करने पर रिएक्शन दी है। 'रामायण' दो पार्ट में बनेगी, जिसका पहला पार्ट साल 2026 और दूसरा पार्ट साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

मुकेश ने 'गलाटा इंडिया' के साथ बातचीत में कहा कि हम राम को पेड़ पर चढ़ते हुए देख रहे हैं और धनुष चला रहे हैं। कृष्ण और अर्जुन ऐसा कर सकते हैं लेकिन राम नहीं। अगर राम खुद को योद्धा मानते तो वे कभी भी वानरों से मदद नहीं लेते। रावण के खिलाफ राम तो अकेले ही काफी थे। जो मैं देख सकता हूं, मुझे नहीं पता है कि रणबीर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की छवि को निभा पाएंगे या नहीं। वे अच्छे एक्टर हैं लेकिन उनकी एक इमेज है जो फिल्म ‘एनिमल’ से उनके पीछे आ रही है लेकिन मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। ‘रामायण’ से बड़ा विषय कोई हो ही नहीं सकता है लेकिन मैंने देखा कि कैसे उन्होंने ‘आदिपुरुष’ की चटनी बना दी। अब इसे कोई और बना रहा है।

अगर आप भी उसी नजरिए से बनाएंगे तो आज के हिंदू आपको छोड़ेंगे नहीं। ‘रामायण’ 1000 करोड़ रुपए के बजट से नहीं बल्कि कंटेंट से बना है, जैसे ‘शक्तिमान’ स्टार्स नहीं बल्कि कंटेंट से बना है। गौरतलब है कि ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म रणबीर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल सहित कई स्टार हैं। साल 2023 में आई प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,mahabharat,animal,ranbir kapoor,ranveer singh,shaktimaan,mukesh shaktimaan

मुकेश खन्ना बोले, रणवीर मेरे ऑफिस आया, मेरे साथ तीन घंटे बैठा…

लंबे समय से ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक हीरो का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। मुकेश ने बताया कि फिल्म तकनीकी कारणों और कास्टिंग को लेकर असहमति के चलते रोक दी गई है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को लेकर भी बात की। मुकेश ने कहा कि भले ही सोनी इंटरनेशनल के पास 7 सालों के लिए फिल्म के अधिकार हैं, लेकिन मैंने यह सुनिश्चित किया है कि किरदार को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। IPR अब भी मेरे पास है। हालांकि मैं लिखवा नहीं पाया कि मेरी परमिशन से ही कास्टिंग होगी।

अब उनका कहना है कि हम आपसे पूछेंगे जरूर, लेकिन आखिरी फैसला हमारा ही होगा। अगर ‘शक्तिमान’ किसी डिस्को में डांस कर रहा है और मैं कहूं कि मुझे यह पसंद नहीं है, फिर भी आप अपनी मर्जी करोगे, तो फिर मुझसे पूछने का क्या मतलब? या तो आप उस क्लॉज को बदलिए या फिर मुझसे पूछिए। अभी तो मामला कास्टिंग में ही अटका है, पूरी फिल्म बनानी बाकी है। सब कुछ तकनीकी कारणों की वजह से रुका हुआ है। आप राम के रोल में रावण जैसे दिखने वाले को नहीं डाल सकते। अफवाहें थीं कि रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ की भूमिका के लिए कास्ट किया जा सकता है। इस पर मुकेश ने कहा कि रणवीर मेरे ऑफिस आया, मेरे साथ तीन घंटे बैठा।

बहुत अच्छी मुलाकात थी, वह बहुत अच्छा एक्टर और इंसान है। इतना इंटरेस्टेड था कि तीन घंटे तक मुझे कन्विंस करने की कोशिश करता रहा लेकिन आखिरकार, मुझे हमेशा लगा कि उसे ‘शक्तिमान’ के रोल में कास्ट नहीं किया जा सकता। इस बात पर मैं आज भी अडिग हूं। उल्लेखनीय है कि ‘शक्तिमान’ भारत का पहला सुपरहीरो टीवी शो था, जो दूरदर्शन पर 1997 से 2005 तक प्रसारित हुआ। इसे मुकेश ने बनाया और खुद ही ‘शक्तिमान’ की भूमिका निभाई। इसके करीब 450 एपिसोड आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह