न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा को 30वें जन्मदिन पर करीना और दोनों बुआ ने ऐसे किया विश, इधर इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन

एक्ट्रेस सारा अली खान आज मंगलवार (12 अगस्त) को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा के चेहरे पर साफ-साफ खुशी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 8:59:51

2 News : सारा को 30वें जन्मदिन पर करीना और दोनों बुआ ने ऐसे किया विश, इधर इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन

एक्ट्रेस सारा अली खान आज मंगलवार (12 अगस्त) को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा के चेहरे पर साफ-साफ खुशी झलक रही थी। जब उन्होंने केक काटा, तो उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी और फैंस का धन्यवाद किया। सारा ने व्हाइट रंग का बेहद सिंपल सूट पहना था, जो उनके पूरे लुक को एकदम क्लासी और फ्रेश बना रहा था। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सारा की सौतेली मां और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है। यह पोस्ट वायरल हो रही है।

करीना ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने पति सैफ अली खान, सारा और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा अली खान। यह तुम्हारा अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन हो। ढेर सारा प्यार।” सारा की बड़ी बुआ सैफ की बहन सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “मेरी प्यारी नन्हीं शरारती बच्ची, अब एक स्टार बन गई है।

मैंने तुम्हें शरारती बच्ची से लेकर मेहनती, खूबसूरत, समझदार और वफादार लड़की में बदलते देखा है, जिसे मैं गर्व से अपनी भतीजी कहती हूं। तुम एक ओवर प्रोटेक्टिव बहन, प्यारी बेटी और एक अच्छी दोस्त भी हो, जिसे जानने का मौका मुझे मिला है। कभी-कभी तो मैं तुम्हें हैरानी से देखती हूं और भूल जाती हूं कि मैं तुम्हारी बुआ हूं। तुमसे बहुत प्यार करती हूं और जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” सारा की छोटी बुआ सोहा अली खान ने भी बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें सारा, सोहा और शर्मिला टैगोर बात करते नजर आ रहे हैं।

सोहा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सारा! हमेशा इतनी प्यारी और सुंदर बातें करने के लिए उत्साहित रहो! हैप्पी बर्थडे सारा अली खान।” बता दें कि सैफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। हालांकि दोनों ने 2004 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। उनके दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम की कस्टडी अमृता को मिली। सैफ ने साल 2012 में करीना से दूसरी शादी की। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। बहरहाल सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसमें सारा के अपोजिट दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा की पिछली फिल्म पिछले दिनों रिलीज हुई ‘मेट्रो इन दिनों’ थी, जिसमें उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ में सारा के साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया थे। वह आयुष्मान खुराना के साथ धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बन रही एक नई स्पाई कॉमेडी फिल्म के लिए काम कर रही हैं।

नाजिमा ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मोंमेंसपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल किया

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। ढेरों हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने वालीं एक्ट्रेस नाजिमा का निधन हो गया है। इस खबर को उनके कजिन जरीन बाबू ने कंफर्म किया है। हालांकि मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। नाजिमा 77 साल की थीं। नाजिमा की मौत के बारे में परिवार द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, “हम लोगों को ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि नाजिमा अब हमारे बीच नहीं रहीं।” वे 1960 से 70 के दशक तक फिल्मों में काफी एक्टिव थीं।

नाजिमा अधिकतर फिल्मों में हीरो या हीरोइन की बहन के रूप में नजर आती थीं। नाजिमा ने कई फिल्मों में प्यार करने वाली बहन तो कभी करीबी दोस्त का रोल निभाया, जिसकी वजह से वो लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। अपनी इस इमेज के अलावा नाजिमा सभी किरदार में फिट होने वाली एक्ट्रेस भी थीं। अपनी तगड़े स्क्रीन प्रजेंस और बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'आरजू', 'बेईमान', 'प्रेम नगर', ‘देवदास’, ‘मनचली’, अभिनेत्र” और 'अनुराग' शामिल है।

नाजिमा ने करिअर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'दो बीघा जमीन' फिल्म से की जिसमें उन्होंने दो बहनों की बड़ी बहन का रोल निभाया था। इसके बाद 'देवदास' फिल्म में छोटी पारो की क्लासमेट का किरदार निभाया। वह राज कपूर की फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' में भी नजर आईं। नाजिमा का जन्म 25 मार्च 1948 को नासिक में हुआ था। वह दादर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह