न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आया सामने, इस बात के लिए जया बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 8:06:59

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आया सामने, इस बात के लिए जया बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले जब फिल्म का टीजर और इसके गाने रिलीज किए गए थे, तो फैंस एक्साइटेड हो गए थे। आज मंगलवार (12 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया। इसमें कॉमेडी, ड्रामा, इमोशन और एक्शन सब कुछ है। ट्रेलर की शुरूआत सिद्धार्थ और जान्हवी की बातचीत से होती है। वे दोनों एक-दूसरे से उनके अतीत के बारे में पूछते हैं। सिद्धार्थ फिल्म में बिजनेसमैन ‘परम सचदेव’ के किरदार में हैं, जो दिल्ली का रहने वाला है।

जान्हवी आर्टिस्ट ‘सुंदरी’ के रोल में हैं, जो केरल की हैं। दोनों अलग-अलग कल्चर होने के बावजूद एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। हालांकि उनके लिए ये सफर आसान नहीं होता। शुरुआती मुलाकात से ही दोनों के बीच हल्की-फुल्की छेड़छाड़ और फिल्मी अंदाज का रिश्ता बनता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोनों के बीच पनपती है गलतफहमियां और अलग-अलग कल्चर का टेस्ट। फिल्म की कहानी कमल हासन-रति अग्निहोत्री की ‘एक-दूजे के लिए’ और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाती है।

इन दोनों फिल्मों में भी नॉर्थ और साउथ इंडिया के कलाकारों के बीच प्यार हो जाता है। उनके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं होते, जिससे उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। केरल के मनोरम नजारों के बीच फिल्माए गए इस ट्रेलर में भीगी हुई सड़कें, बैकवाटर में बाइक की सवारी और सदियों पुराने चर्चों की खूबसूरती देखने को मिलती है। फिल्म में एक ऐसा दिल छू लेने वाला दृश्य भी है, जो शाहरुख और काजोल की जोड़ी के क्लासिक रोमांस की याद दिलाता है।

फिल्म में ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी हैं। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ (40) की पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘योद्धा’ थी। जान्हवी (28) की बात करें तो पिछले साल उनकी तीन फिल्में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’ और ‘देवरा पार्ट 1’ रिलीज हुई थी।

जया का फैन को धक्का देते वीडियो हुआ वायरल, कंगना ने साधा निशाना

हाल ही गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को धक्का देती दिखी थीं। अब इस वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। वह जय बच्चन के रवैये पर भड़कती नजर आईं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया की शख्स को धक्का देते हुए फोटो शेयर की है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला हैं। लोग उनके नखरे और बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं। ये समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है, जबकि वो भी मुर्गे की जैसी दिखती हैं। कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है।” बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया का यह वीडियो दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से है। इसमें एक फैन जया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी वह उसे डांटती हैं और धक्का देकर खुद से दूर कर देती हैं।

इसके बाद जया उस शख्स को गुस्से से देखते हुए कहती हैं, “क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?” कंगना के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स जया को ट्रॉल कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ये फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं।” दूसरे ने लिखा, “बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है। शर्मनाक हरकत।” तीसरे ने लिखा, “अगर वो पब्लिक लाइफ में रहना चाहती हैं, तो लोग इस तरह से तस्वीरें खिंचवाने आएंगे। लेकिन उनका व्यवहार बहुत असभ्य और अस्वीकार्य है।” उल्लेखनीय है कि जया अक्सर पैपराजी को भी फटकार लगाती नजर आती हैं। यह बात नेटिजंस को नागवार गुजरती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह