न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं बच्चों में तो नहीं बैठ गया कोरोना का डर, इन टिप्स की ले मदद

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कोरोना का डर बच्चों में दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 7:48:10

कहीं बच्चों में तो नहीं बैठ गया कोरोना का डर, इन टिप्स की ले मदद

कोरोनावायरस वर्तमान समय में बड़ी परेशानी बना हुआ हैं और पूरी दुनिया में इसका खौफ बढ़ता ही जा रहा हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया हुआ हैं। ऐसे में बच्चों के मन में सवाल उठना लाजमी हैं और एक डर भी बनने लगा हैं। इसके चलते यूनिसेफ (UNICEF) इंडिया द्वारा ऑनलाइन कैम्पेन के जरिए बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कोरोना का डर बच्चों में दूर किया जा सकता हैं।

बच्चों से पूछें कि वह कोरोना वायरस के बारे में क्या जानते हैं

पैरेंट्स बच्चों से पूछ सकते हैं कि वह कोरोना वायरस के बारे में क्या जानते हैं। उनसे पूछे कि कोरोना के बारे में उन्हें अब तक क्या पता चला है। बच्चों के जवाब देने के बाद उनके गलत को सही करें और उन्हें सुधारते हुए पूरी जानकारी दें। बच्चों को हर जरूरी बात बताएं। हालांकि उन्हें आंकड़े बताने की जरूरत नहीं है। बच्चों को समझाएं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,coronavirus,corona fear in child

साफ-सफाई की जरूरत समझाएं

बच्चों को कोरोना वायरस की सही जानकारी देने के बाद उन्हें साफ-सफाई की जरूरत के बारे में भी समझाएं। उन्हें बताएं कि हाइजीन कितना जरूरी होता है। आप उन्हें समझा सकते हैं कि उन्हें बार-बार हाथ धोना चाहिए। रोज अपने दांत साफ करने चाहिए और टॉयलेट सीट को नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा उन्हें समझाएं कि जमीन पर पड़ी हुई चीज को उठाकर क्यों नहीं खाना चाहिए। उन्हें बताएं कि मुंह को बार-बार न छुएं और अपने खिलौनों को साफ करके रखें।

न दें गलत जानकारी, न ही डराएं

ज्यादातर समय बच्चों को सावधान करने के लिए उन्हें डराना सबसे आसान तरीका होता है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका असर उनके दिमाग पर पड़ता है। अगर आप बच्चों को सभी जानकारी सही तरीके से बताएंगे तो वह सावधान हो सकते हैं। बच्चों को कोरोना वायरस को लेकर डराएं नहीं और न ही उनके मन में भय डालें। इसकी बजाय उन्हें समझाएं कि अगर आप कोरोना की चपेट में आते हैं तो वह उन्हें बीमार कर देगा और फिर इलाज के लिए उन्हें कई दिन तकलीफ झेलनी पड़ेगी। इसके लिए आप सोशल मीडिया की मदद ले सकतें हैं।

बच्चों को बताएं कि वह घर पर सुरक्षित हैं

आप अपने बच्चों को ये बात जरूर समझाएं कि वह घर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस समय बाहर जाने या बाहर खेलने से उन्हें कोरोना वायरस हो सकता है। इसके अलावा उन्हें ये विश्वास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं और हर चीज में उनकी मदद करेंगे। उन्हें खांसने, छींकने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस बनाने का तरीका भी बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत