Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bakrid 2018 : बकरीद के खास मौके पर मेहमानों के लिए बनाए 'मटन करी' #Recipe

मटन करी का स्वाद बहुत ही तीख और मसालेदार युक्त होता है।

Posts by : Megha | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 4:35:48

Bakrid 2018 : बकरीद के खास मौके पर मेहमानों के लिए बनाए 'मटन करी' #Recipe

मटन करी खाने में बनायीं जाने वाली सबसे अच्छी और जायकेदार डिश है जिसे दोपहर या रात के खाने में बनाया जा सकता है। बकरीद के खास मौके पर घर आये दोस्तों या मेहमानों के लिए इसे आप बना सकते है। मटन करी का स्वाद बहुत ही तीखा और मसालेदार होता है। यह डिश जितनी लज़ीज़ होती है उतनी ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो आइये जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में.....

सामग्री:

ताजा मीट 250 ग्राम
तेल 2 चम्मच
घी 2 चम्मच
छोटी इलायची 2
लौंग 4
काली मिर्च 1 चम्मच
दालचीनी 1 इंच के 2 टुकड़े
तेजपत्ता 2
2 माध्यम आकर के कटे हुए प्याज
लहुसन अदरक का पेस्ट 1 ½ चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चुटकी
लाल मिर्च 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 ¼ चम्मच
टमाटर 2
दही आधा कप
ताज़ा धनिया का बारीक कटा
नमक स्वादानुसार
recipe mutton kari,bakrid 2018 विधि:
-सबसे पहले मीट को किसी भगौने में पानी के साथ एक चुटकी नमक डालकर 10 मिनट तक उबालने के लिए डाल दे।
-जब यह ठंडा हो जाए तो इसको निकाल के अलग रख ले।
-अब कडाही या पैन में तेल और घी डालकर उसे गरम करेंगे और उसमे इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर 1 मिनट के लिए उसे चलाते हुए भूनेंगे।
-अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज को नमक के साथ डालकर खूब अच्छे से मिला कर सुनहले भूरे होने तक भूनेंगे।
-अब इसमें लहुसन और अदरक के पेस्ट को डाल देंगे और तब तक चलाएंगे जब तक इसकी कच्ची महक ना चली जाए।
-इसके लिए 5 मिनट का समय उपयुक्त है।
-अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चलते हुए मिला लेंगे।
-अब इसमें बहुत छोटे टुकडो में कटे हुए टमाटर को डाल देंगे और इसे इसमें घुलने तक चलाएंगे।
-जब यह मिक्सचर तेल छोड़ने लगे तब इसमें मटन के टुकड़े डाल दे।
-अब इसे खूब अच्छे से मिला देवे जिस से मसालों का स्वाद मीट में अन्दर तक चला जाए।
-इसके लिए 5 मिनट माध्यम आंच पर इसे चलते हुए पकाए।
-अब इसमें दही डालकर मिला ले और इसे 5 मिनट तक ऐसे ही पकाए।
-अब आप इसमें 2 कप पानी डाले और इसे चला ले।
-स्वाद को चखते हुए नमक की जरुरत हो तो बढ़ा ले और धनिया पाउडर को इसमें डाल दे।
-अब इसे किसी प्रेशर कूकर में डालकर 4 सीटी होने तक पकने दे।
-जब सीटी हो जाए तो इसे एक आखिरी बार चला ले।
-इसको धनिया पत्ती और क्रीम से सजाकर अब यह सर्व करने के लिए तैयार है।
-इसे आप रोटी, चपाती, नान और चावल के साथ आप परोस सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology