Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से बाथरूम को बनाए रखे हाइजीनिक, रहें स्वस्थ

इसिलए आज हम आपके लिए लेकर आये है ये आसान क्लीनिंग टिप्स जो आपके बाथरूम को हाइजीनिक बनाए रखने में मददगार साबित होंगी ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 7:00:59

इन टिप्स की मदद से बाथरूम को बनाए रखे हाइजीनिक, रहें स्वस्थ

आपका बाथरूम सुन्दर दिखे, इसके साथ-साथ ये भी जरूरी है कि वह साफ़ भी रहे क्योकि बाथरूम व टॉयलेट में कीटाणु फैलने की संभावना बहुत अधिक होती है, अत: इनकी नियमित सफ़ाई ज़रूरी है। घर के बाकी हिस्सों की तरह ही बाथरूम का साफ़-सुथरा और जर्म फ्री होना ज़रूरी है।इसिलए आज हम आपके लिए लेकर आये है ये आसान क्लीनिंग टिप्स जो आपके बाथरूम को हाइजीनिक बनाए रखने में मददगार साबित होंगी ।
bathroom cleaning tips,bathroom hygiene,cleaning bathroom,household tips,home decor tips शॉवर व् सिंक की सफाई

बाथरूम शॉवर, सिंक इत्यादि को भी इस्तेमाल करने के बाद धो दें। शॉवर के अंदर भी जर्म्स पनपने के चांसेस होते हैं। अत: यदि आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो भी समय-समय पर उसे थोड़ी देर के लिए चलाती रहें।नल के टैप, रिम को रोज़ाना डिसइंफेक्टेड लिक्विड से साफ़ करें।

लीकेज की समस्या का हल


बाथरूम आपके घर का सबसे छोटा कमरा है, फिर भी यही वह जगह है, जहां सबसे ज़्यादा टॉक्सिक केमिकल्स और जर्म्स होते हैं। दीवारों से पानी का रिसाव (लीकेज) और सिलिंग पर जमी मिट्टी घातक माइक्रो ऑर्गेऩिज़्म हैं। ये बैक्टीरिया व वायरस को पनपने में मदद करते हैं। इससे निकलने वाले केमिकल्स से अस्थमा व एलर्जी हो सकती है। बाथरूम व टॉयलेट के नालों को उबले हुए पानी में 2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा डालकर साफ़ करें। नाले में नैपथलीन की गोलियां डालें, इससे कॉकरोच नहीं आते, लेकिन कई लोगों को इन गोलियों से एलर्जी हो सकती है।

bathroom cleaning tips,bathroom hygiene,cleaning bathroom,household tips,home decor tips फर्श की सफाई

बाथरूम में ऐसी टाइल्स लगाएं, जिनमें फिसलने का डर न रहे। इसके लिए रबर मैट का इस्तेमाल करें।यदि फर्श बहुत गंदा है, तो ब्लीचिंग पाउडर छिड़कें और रगड़कर साफ़ करें।बाथरूम में फ़ालतू का कचरा जमा न करें। शैम्पू व फेसवॉश की खाली बोतल, साबुन का रैपर आदि फेंक दें। सोप केस (साबुनदानी) और ब्रश रखने वाले बास्केट की भी नियमित सफ़ाई करें।

बाथरूम एक्सेसिरीज

गीले तौलिए में भी बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है। अत: टॉवल को हर दूसरे दिन धोएं। बीमार व्यक्ति के लिए अलग से टॉवल रखें। अपना टॉवल किसी के साथ शेयर न करें और एक बार इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से सूखने के बाद ही दुबारा इसका इस्तेमाल करें।टूथब्रश को इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह धो कर सूखे स्थान पर रखें। इसे हर तीन महीने में बदलती रहें।

कमोड की सफाई
500 मिली सिरके में नींबू का रस और नमक मिलाकर कमोड में डालें। सारी गंदगी साफ़ हो जाएगी और कमोड चमकने लगेगा।टॉयलेट सीट साफ़ करने के लिए सीट पर पहले बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर सिरके की कुछ बूंदें डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। अब पानी की तेज़ धार से सीट साफ़ कर दें। सारे कीटाणु और बदबू दूर हो जाएगी।a

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology