न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने रसोई घर को दे मॉडर्न लुक इन सजावट के तरीकों से

आपका किचन वही पुराने स्टाइल का है तो भी चिंता कि कोई बात नहीं हम आज पाठको को यहाँ कुछ ऐसे उपयोगी तरीके हैं, जो आपके किचन को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेंगे।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 1:19:42

अपने रसोई घर को दे मॉडर्न लुक इन सजावट के तरीकों से

आपकी सेहत और स्वास्थ्य की सुरक्षा की सारी तैयारिंया आप अपनी किचन में करतें हैं। किचन कैसा भी हो छोटा या बड़ा किचन आपके घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आजकल जगह की कमी के चलते मॉड्यूलर किचन का अधिक प्रचलन में है जो कि छोटी जगह में आपकी किचन की सारी जरूरतों को पूरा करती है। कई इंटीरियर किए हुए घरों में भी मॉड्यूलर किचन का इस्तेमाल किया जा रहा है जो आपके घर को एक मॉडर्न लुक देता है और कम जगह से भी आपका काम आसानी से हो जाता है। अगर आपका किचन वही पुराने स्टाइल का है तो भी चिंता कि कोई बात नहीं हम आज पाठको को यहाँ कुछ ऐसे उपयोगी तरीके हैं, जो आपके किचन को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेंगे।

*आपकी रसोई को डेकोरेट करते समय प्रयोग की जाने वाली टाईल्स पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आपका किचन बहुत ही साधारण डिजाइन वाला है तो आकर्षक टाईल्स की मदद से आप उसे एकदम नया और अलग लुक दे सकते हैं। आप किचन कि दीवारों पर दो रंगों के टाईल्स का प्रयोग किचन की सजावट के लिए कर सकते हैं। अगर आप व्हाइट टाईल्स का प्रयोग कर रहे हैं तो उसके साथ ग्रे या चॉकलेट कलर के टाईल्स को बीच बीच में हाइलाइट करने के लिए लगा सकते हैं। यह एक बहुत ही प्रचलित किचन डेकोरेशन आइडिया जो आपकी किचन की सजावट मे चार चांद लगा देगा। जैसे कॉफी मग या फलों की डिजाइन वाले टाईल्स प्लेटहफॉर्म के आस पास के हिस्से को सजाने के लिए बेहतरीन हो सकते हैं। यह व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर के टाईल्स के साथ उभर कर दिखते है और किचन की वॉल को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।

kitchen tips,kitchen decorating tips,household tips,home decor

*अगर आपका किचन थोडा छोटा है या आपके किचन में कम जगह है तो किचन की दीवारों पर हल्के रंग का इस्तेमाल करें। इससे किचन को ब्राइट और बडा लुक मिलता है। आपका किचन पहले से ज्यादा आकर्षक और बडा दिखेगा। इसके लिए आप सफेद के साथ किनारों पर कम मात्रा में लाल या पिंक कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

*किचन की खिडक़ी को आप एक खूबसूरत लुक देकर सभी का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। अगर आपके किचन की खिडक़ी में जगह हो तो वहाँ हैंगिंग शो पीस लटकाया जा सकता है। ध्यान रहे किए किचन की खिडक़ी हवादार और खुली हुई होनी चाहिए। यह न केवल हवा के आने जाने के लिए जरूरी है बल्कि इससे आपको भी बाहर की जगह साफ दिखाई देती है और बाहर के खुले वातावरण को देखकर आपके मन को भी एक चेंज मिलता है।

*आपकी किचन को खूबसूरत बनाने के साथ चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखना भी किचन की सजावट का एक अहम हिस्सा है। किचन में उपयोग की सभी चीजों का स्थान निश्चित करें। जैसे चम्मच, कप काँच के समान आदि को एक साथ अलग अलग रखें। सभी प्रकार के चम्मचों की एक निश्चित जगह बनाएँ। इसी तरह कटोरी और एक तरह के मटेरियल के बर्तनों की जगह भी एक साथ होनी चाहिए। उससे किचन सुंदर तो दिखता ही है साथ ही आपको चीजों को भी ढूँढने में आसानी होती है।

kitchen tips,kitchen decorating tips,household tips,home decor

*अगर आपके किचन में बहुत से केबिनेट हैं जिसमें आपने समान भर कर रखा है तो इन्हें दोबारा से व्यवस्थित करने का समय आ चुका है। आप इन बंद केबिनेट के सामानों को सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके ड्रावर या केबिनेट के दरवाजे काँच के हैं तो आप इन पारदर्शी काँच के पीछे खूबसूरत काफी, मग, कप सेट या सुंदर क्रॉकरी रख सकती हैं। पारदर्शी काँच की आड़ में रंगीन बर्तन और चीजें बहुत आकर्षक लगती हैं।

*हरियाली आँखों को सुकून देती है। हरे पौधों को देखकर आपका मन बेहतर महसूस करता है, अगर विश्वास न हो तो आप खुद आजमा कर देखें। जब आप दिन भर की थकान के बाद शाम को चाय का प्याला लेकर अपने छोटे से गार्डन में बैठते हैं तो आपका मन बहुत हल्का महसूस करने लगता है और ऐसा महसूस होता है मानों सारी थकान गायब हो गयी, यह हरे पौधों की उपस्थिति की वजह से होता है। पौधों में मानव मन को बदलने और अच्छा महसूस कराने की क्षमता होती है। अगर आपके पास छोटे छोटे गमले हैं तो उन्हें सुंदर रंगों से रंगें और उसमें घर के अंदर पनपा सकने वाले नन्हे पौधे रोप दें। पौधों के साथ ये आकर्षक गमले भी आपके किचन की शोभा बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

*अगर आप अपने किचन को सजाने के साथ सुंदरता भी प्रदान करना चाहते हैं तो किचन में फूलों से किसी प्रकार की सजावट जरूर करें। किचन के कोने को सजाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप आर्टिफिशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर शेप के किचन में कोना थोडा अजीब लगता है और उस जगह को नजरअंदाज करते करते यह जगह कचरे या बिना जरूरत के समान रखने की एक जगह बन जाती है। इस कोने को लावर पॉट की मदद से सजाएँ।

kitchen tips,kitchen decorating tips,household tips,home decor

*किचन का फलोर किचन की सजावट में अहम भूमिका निभाता है। आप इसके लिए जिस भी तरह के फलोर को अपनाएं, इस बात का ध्यान रखें किए फलोर का कलर ऐसा हो जो आपके किचन की बाकी चीजों के साथ मैच करें। घर के अन्य कमरों की अपेक्षा किचन का फलोर जल्दी और ज्यादा गंदा होता है। उसमें तेल आदि की वजह से जल्दी चिकनाई जमती है, तो इसे लिए डार्क रंग के फलोर अच्छे होते हैं।

*आजकल बाजार में आकर्षक और बहुत ही खूबसूरत एलईडी लाइट और फोकस लाइट आदि उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आपके किचन को एक मॉडर्न लुक मिल सकता है। किचन की सीलिंग पर इनका उपयोग आकर्षक हो सकता है और अगर आपका किचन थोडा बडा है या डाइनिंग टेबल की जगह भी किचन से लगी हुई है तो टेबल के ऊपर की सीलिंग को इन डेकोरेटिव लाइट्स की मदद से आकर्षक बनाया जा सकता है। यह लाइट्स कई तरह के रंगों में मिल जाते हैं।

*आजकल इंटीरियर डिजाइनर किचन के हर हिस्से पर ध्यान देते हैं। किचन की सजावट के लिए सिंक या बर्तन धोने की जगह कई बार खूबसूरत किचन के आकर्षण को खत्म कर देती हैए लेकिन जब भी आप अपने किचन का निर्माण करवा रहे हों या दोबारा किचन में कुछ बदलाव कर रहे हों तो किचन के सिंक एरिया का विशेष ध्यान रखें। आजकल डिजाइनर सिंक और वॉश बेसिन आ रहे है, किचन के लिए खास दो खानों वाले सिंक का इस्तेमाल करें जिसमें बर्तन धोकर रखने की जालीदार जगह होती है। एक तरफ बर्तन धोने के साथ जाली में बर्तन को रखा जा सकता है जिसका पानी सिंक में ही गिरता है और किचन की अन्य जगह गीली नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें