न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पतंग उड़ाते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान

आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं, अगर आप पतंग उड़ाते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं तो ये आपके और दूसरों के लिए भी हितकारी रहेगा। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 5:46:50

पतंग उड़ाते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान

मकर सक्रांति का त्योंहार आते ही लोगों को घरों की छतों पर पतंग उड़ाते हुए देखा जा सकता हैं। इस दिन घर में अच्छे पकवान, तिल से जुड़े व्यंजन बनते हैं। सभी अपने घर की छतों पर पतंग उड़ाने के साथ तिल के व्यंजनों का मजा लेते हुए दिखाई देते हैं। धूमधाम से साउंड सिस्टम्स के साथ पंग्बाजी की जाती हैं। चारों तरफ से एक ही आवाज ऑटो हैं 'वो काटा'। लेकिन इस पतंगबाजी के चलते कई हादसे भी हो जाते हैं, जिनके बारे में सोचकर ही पतंग उडानी चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं, अगर आप पतंग उड़ाते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं तो ये आपके और दूसरों के लिए भी हितकारी रहेगा। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में।

* पतंग बाजी करते समय उचित स्थान पर ही जाकर पतंग उड़ाए। किसी भी बिना मुंडेर की छत से पतंग न उड़ाएं क्योंकि निगाह पतंग पर रहने के कारण छत से गिरने की संभावना हो सकती है।

kite flying,makar sankranti special,makar sankranti news,household tips,makar sankranti

* पतंग उड़ाते समय विशेष ध्यान रखे क्योंकि कई बार धागे में कांच के टुकड़े भी मौजूद होते हैं जो आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।

* पतंग खरीदते वक़्त ध्यान रखें कि चीन वाली डोर की बजाये सामान्य मांझा खरीदकर लाएं। जिससे आप तो सेफ रहेंगे ही पशु पक्षी भी सुरक्षित रहेंगे। अगर गलती से चाइना वाली डोर घर में आ भी गयी है तो उससे बच्चों को दूर ही रखे। क्योंकि ये आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

* पतंग उड़ाने वाली डोर में नायनॅाल का यूज होता है, जिस पर कांच का बुरादा चढ़ा होने के कारण यह लोगों और आसमान में उडऩे वाले पक्षियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

* कई बार पतंग बिजली के तारों पर अटक जाती है। इसे निकालने के लिए आप खुद मास्टर न बनें। क्योंकि खंभे से पतंग निकालने के चक्कर में आपको करंट भी लग सकता है।

* पतंग उड़ाने के दौरान फस्र्ट एड किट साथ रखें। कभी-कभी पतंग के मांझेे से हाथ में कट लग जाता है। फस्र्ट एड साथ होगा, तो जल्द ही राहत मिलेगी।

* आपकी पतंग के मांझे से सड़क पर चल रहे बाइकर्स को भी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में रोड और हाईवे पर पतंग बिल्कुल भी न उड़ाएं। वरना आपका शौक किसी की जान पर भारी पड़ सकता है।

* पतंग उड़ाते समय आंखों का विशेष ख्याल रखें। दरअसल, पतंग उड़ाते समय सूर्य की सीधी रोशनी आंखों पर पड़ती है जो आंखों के लिए नुकसानदायक है। सनबर्न और डाइट से संबंधित परेशानी होना आम है।
इसलिए बाहर का कोई भी फूड खाने से बचें। बेहतर होगा कि आप घर पर बने पकवान ही खाएं।

* पतंग उड़ाते समय अगर उलझ जाती है तो उसे ज्यादा खींचने का प्रयास ना करें इसकी डोर से आप घायल हो सकते हैं।

* पतंग कभी भी पावर लाइन या बड़े बिजली के खंभों के पास न उड़ाएं। क्योंकि अगर मंझा गीला है तो ये पावर लाइन के संपर्क में आ सकता है। ये जानलेवा हो सकता है।

* मकर संक्रांति पर हजारों पक्षी तेज मांझों से कटकर घायल हो जाते हैं। पतंगों से बेजुबान परिंदों की जान न जाए, इसका आप ध्यान रखें।

* पतंगबाजी के बाद बचे हुए मांझे को इधर-उधर न फेंकें, नहीं तो यह अन्य लोगों के हाथ-पैरों या वाहन में उलझकर मुसीबत को निमंत्रण दे सकता है। बच्चों के लिए बेहतर होगा कि वे माता-पिता या किसी बड़े की निगरानी में ही पतंगबाजी करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें