न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी दिवाली की सफाई को बनाए आसान, ले इन स्मार्ट टिप्स की मदद

एक गृहणी ही जानती है कि वह किस तरह से अपने घर को साफ़ रखती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 3:53:07

आपकी दिवाली की सफाई को बनाए आसान, ले इन स्मार्ट टिप्स की मदद

दिवाली का त्योहार आने को हैं और सभी तरफ इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सभी चाहते है कि उनके घर की सफाई अच्छे से और जल्दी से हो जाए, ताकि माँ लक्ष्मी का घर में आगमन हो। लेकिन घर की सफाई करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। एक गृहणी ही जानती है कि वह किस तरह से अपने घर को साफ़ रखती हैं। गृहणियों की इस तकलीफ को देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ स्मार्ट टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप दिवाली की सफाई को आसान बना सकते हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* सबसे पहले घर से फालतू और टूटा सामान, क्रॉकरी आदि फैंक दें। इससे सफाई भी हो जाएगी और दरिद्रता का भी नाश होगा।

* दीवाली पर किचन की सफाई करना बहुत जरूरी है। बर्तनों को आसानी से साफ करने के लिए गर्म पानी में 5-6 चम्मच ब्लीच और डिटर्जेंट मिक्स करके साफ करें। बर्तन नए जैसे चमक जाएंगे।

* घर की सफाई में सबसे ज्यादा परेशानी गंदी दीवारों को साफ करने में आती है। इसके लिए सिरके को लिक्विड सोप में डुबोकर स्पंज से दीवारों के निशान साफ करें।

* बाथरूम में रखें सेंटरी के सामान को बेबी ऑयल से साफ करें। इससे साबुन के जमा निशान गायब हो जाएंगे।

* 1 कप नमक, बेकिंग सोडा और एप्पल विनेगर मिक्स करके सिंक पाईप में डाल दें। इससे सिंक की ब्लाक पाइप आसानी से साफ हो जाएगी।

* लकड़ी का फर्नीचर आसानी से साफ करने के लिए 1/4 कप सिरके में 1 कप पानी मिलाकर फर्नीचर को साफ करें।

household tips,diwali special,diwali cleaning tips,cleaning tricks

* गुनगुना पानी में नमक घोलकर फ्रिज की अंदर से सफाई करें। इससे बदबू भी नहीं आएगी और कीटाणु भी मर जाएंगे।

* दिन में कई बार ओवन का इस्तेमाल होता है। काम आसान करने में यह जितना मददगार है, उतनी ही मुश्किल इसे साफ करना है। स्प्रे बोतल में बेकिंग सोड़ा, पानी और नींबू डालें। इसे ओवन के अंदर छिड़क कर कपड़े से पोंछे।

* पंखे की ब्लेड को तकिए के कवर के अंदर डालकर अच्छे से रगड़कर साफ करें और सारी गंदगी को कवर के अंदर ही झाड़ दें। पंखें साफ भी हो जाएंगे और गंदगी इधर-उधर भी नहीं गिरेगी।

* मलमल के कपड़े को डिटर्जेंट घोल से गीला करके घर की डोर बैल और सारे स्विच बोर्ड साफ करें।

* बेकिंग सोडे को टूथब्रश की मदद से टाइलों के कोनो पर रगड़ें। बाद में टाइल्स को गर्म पानी से धो लें।

* पानी में नींबू का रस मिलाकर फर्श साफ करें। इससे जमीन पर मौजूद सारे दाग साफ हो जाएंगे।

* आलू और बेकिंग सोडा की मदद से लोहे में लगी जंग को हटाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता