न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर कभी ना बन सकी कोरोना वायरस की वैक्सीन, तो क्या होगा?

डेविड नबैरो ने कहा कि दुनियाभर में कई ऐसे वायरस हैं जिनकी आज तक कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 5:30:37

अगर कभी ना बन सकी कोरोना वायरस की वैक्सीन, तो क्या होगा?

कोरोना वायरस की वजह से लगा लॉकडाउन आज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को डगमगा चुका है। हर जगह से केवल एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक इस वायरस की वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएगी। हालाकि, दुनियाभर में वैक्सीन के असफल ट्रायल खुद इस बात के सबूत है कि इस वायरस की वैक्सीन तैयार करना वैज्ञानिकों के लिए इतना आसान काम नहीं हैं। अब ऐसे में सोचिए कि अगर इस वायरस की वैक्सीन कभी बन कर तैयार ही नहीं हो पाई तो क्या फिर बनने में समय लगा तो क्या होगा? लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर और ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट डेविड नबैरो ने सीएनएन के हवाले से इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डेविड नबैरो ने कहा कि दुनियाभर में कई ऐसे वायरस हैं जिनकी आज तक कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है। वैक्सीन को लेकर ये पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता कि वो कब तक बनेगी और अगर बनेगी भी तो क्या सुरक्षा के सभी परीक्षणों पर खरी उतरेगी। क्सपर्ट का कहना है कि जब तक कोविड-19 (Covid-19) का कोई इलाज सामने नहीं आ जाता या वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) नहीं खोज लेते तब तक हमें इसके साथ जीने का तरीका सीख लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कोरोना के बाद दुनियाभर में लॉकडाउन की पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाना चाहिए।'

coronavirus,corona virus vaccine,corona virus drug,covid 19,corona virus human trials,lockdown,quarantine,coronavirus news,coronavirus vaccine,covid 19 news,news,news in hindi

ऐसी परिस्थितियों में टेस्टिंग और शारीरिक जांच कुछ समय के लिए हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन जाएंगे। हालांकि, इस दौरान कई देशों में तो अचानक सेल्फ आइसोलेशन तक के निर्देश जारी होने लगेंगे। वैक्सीन बनने के बावजूद भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शायद यह महामारी हर साल लोगों के सामने बड़ी मुसीबत बनकर खड़ी रहे और मौत के आंकड़े साल दर साल यूं ही बढ़ते रहें।

वहीं, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज़ के डायरेक्टर डॉ एंथोनी फॉसी समेत दुनियाभर में वैज्ञानिक 12 से 18 महीने में वैक्सीन बनने का दावा कर रहे हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डॉ पीटर हॉट्ज़ कहते हैं, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बन ही नहीं सकती है, लेकिन इससे बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा।'

डॉ पीटर हॉट्ज़ का कहना है कि कोरोना वैक्सीन न बनने की स्थिति में हमारे पास 'Plan B' होना भी जरूरी है। यानी अगर वैज्ञानिक कई बरसों तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं बना पाते तो इंसानों को इसके साथ ही जीने की आदत डाल लेनी होगी।

'Plan B' / कोरोना महामारी से बचने के लिए सबको संक्रमित कर देना चाहिए! छिड़ी बहस

coronavirus,corona virus vaccine,corona virus drug,covid 19,corona virus human trials,lockdown,quarantine,coronavirus news,coronavirus vaccine,covid 19 news,news,news in hindi

ऐसी सूरत में वैक्सीन बनने तक 'हर्ड इम्यूनिटी (Herd Immunity)' के कॉन्सेप्ट से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। इसी को प्लान बी के तौर पर बताया जा रहा है कि लोगों को खुला छोड़ दें संक्रमण के लिए, इससे 'हर्ड इम्यूनिटी' विकसित होगी और आखिरकार महामारी खत्म हो जाएगी। लेकिन इसमें इतना ज्यादा जोखिम है कि दुनिया भर के विशेषज्ञ इसे लेकर बंट चुके हैं। ऐसे में हम आपको बताते है कि आखिर क्या है 'हर्ड इम्यूनिटी (Herd Immunity)'?

जब बहुत सारे लोग किसी संक्रामक बीमारी के प्रति इम्यून (Immune) हो जाते हैं यानी उनमें उसके प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है तो वह बीमारी बाकी बचे असंक्रमित लोगों को अपनी चपेट में नहीं ले पाती है क्योंकि पूरा समूह ही इम्यून हो चुका होता है। इसी को हर्ड इम्यूनिटी कहते हैं।

पीडियाट्रिशियन एंड इंफेक्शियस डिसीज के स्पेशलिस्ट पॉल ऑफिट का कहना है कि एचआईवी/एड्स का फ्रेमवर्क बताता है कि एक गंभीर बीमारी के रहते हुए भी इंसान जी सकता है। HIV में प्रोफिलैक्सिस या प्रैप जैसी रोजाना ली जाने वाली निवारक गोलियां पहले भी इंसान को बीमारी के जोखिमों से बचा चुकी हैं। वैज्ञानिकों ने अब तक एंटी इबोला ड्रग रेमडेसिवीर, ब्लड प्लाज्मा ट्रीटमेंट से लेकर हाइड्रोक्लोरोक्वीन पर प्रयोग किए हैं। नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कीथ नील का कहना है कि कोविड-19 के लिए अब तक जिन भी दवाइयों पर परीक्षण हुआ है, वे सभी बेस्ट हैं।

प्रोफेसर कीथ के मुताबिक, इस बीमारी को खत्म करने के लिए हमें बड़े पैमाने पर रैंडम कंट्रोल ट्रायल करने होंगे। अब तक हुए शोध के बारे में उनका कहना है कि जमीनी हकीकत जाने बिना इस तरह के रिसर्च की बुनियाद पर कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती है।

कोविड-19 (Covid-19) में काम आने वाली ड्रग्स का असर एक हफ्ते के अंदर दिख जाना चाहिए। यदि कोई दवा ICU में भर्ती मरीज का औसत समय कम कर देगी तो निश्चित ही अस्पताल में रोगियों की भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। दूसरा, रेमडेसिवीर जैसी दवाइयों का प्रोडक्शन भी इतना कम है कि उसे तेजी से पूरी दुनिया में उपलब्ध कराना भी मुश्किल काम है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी